नई दिल्ली: जैसा कि आप देख रहे हैं कि इस कई राज्यों में चुनाव चल रहे हैं। इन चुनावों में अगर आप भी मतदान करना चाहते हैं तो आपके पास वोटर आईडी कार्ड होना बेहद ही जरूरी है साथ ही आपका वोटर आईडी कार्ड बिल्कुल ठीक होना चाहिए नहीं तो आप चुनाव में मतदान करे से वंचित रह जाएंगे, लेकिन ज्यादातर लोगों के साथ एक आम समस्या जो पेश आती है वो ये है कि जब आप घर बदल देते हैं तो आपके वोटर आईडी में गलत एड्रेस चला जाता है जिसकी वजह से आपको काफी समस्या होती है। ऐसे में आज हम आपको ऐसा तरीका बताने जा रहे हैं जिससे घर बैठे आप अपने वोटर आईडी का एड्रेस बदल सकते हैं और इसके लिए आपको पैसे भी खर्च नहीं करने पड़ेंगे।
ऐसे बदलें वोटर आईडी कार्ड का एड्रेस
- वोटर आईडी का एड्रेस बदलने के लिए सबसे पहले आपको निर्वाचन आयोग की वेबसाइट https://www.nvsp.in/ पर जाना पड़ता है।
- इस वेबसाइट पर पहुंचने के बाद होमपेज पर मौजूद ' Correction of entries in electoral roll/ मतदाता सूची में प्रविष्टियों में सुधार' ऑप्शन पर क्लिक करें।
- यहां पर आपके सामने 'प्रारूप 8' शीर्षक से फॉर्म खुलकर आ जाएगा। यदि आप फॉर्म की भाषा बदलना चाहते हैं तो राइट साइड में उसे बदलने का भी ऑप्शन मिलेगा।
- अब आपको इस फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों तरह की जानकारियों को भरना पड़ेगा। जिन जानकारियों के साथ '*' बना हो, उन्हें भरना अनिवार्य है।
- अब पांचवे नंबर पर एक बॉक्स होगा, जिसमें आपको 'पता' बदलने वाले कॉलम पर टिक करना होगा।
- अब अपने दस्तावेज को अपलोड करने के बाद ई-मेल अड्रेस तथा मोबाइल नंबर डालना होता है।
- फॉर्म भरने की जगह और Captcha Code डालकर फॉर्म सबमिट कर दें।
- सब्मिट करने के बाद आपकी स्क्रीन पर एक रेफरेंस नंबर दिखेगा। उसे नोट कर लें। इस नंबर से आप अपने वोटर नए आईडी कार्ड का ऐप्लिकेशन स्टेटस चेक कर सकते हैं। आपकी ऐप्लिकेशन को प्रोसेस होने और नया आईडी कार्ड जारी होने में करीब 30 दिन का समय लग सकता है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2RJO2KD
via IFTTT