F iPhone की बैटरी को सस्ते में रिप्लेस करने का मौका, जानें कैसे
-->

09 December 2018

iPhone की बैटरी को सस्ते में रिप्लेस करने का मौका, जानें कैसे

नई दिल्ली: अमेरिका की कंपनी Apple अपने आईफोन यूजर्स के लिए एक नई सुविधा ले कर आई है। कंपनी डिवाइस की बैटरी रिप्लेसमेंट प्रोग्राम ले कर आई है। इस प्रोग्राम के तहत जिन यूजर्स के आईफोन की बैटरी खराब हो चुकी है या खराब स्थिति में है वे अपने फोन की बैटरी को बदलवा सकते हैं। एप्पल के इस प्रोग्राम का फायदा 31 दिसंबर तक उठाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें: नए स्मार्टफोन्स में बढ़ने वाला है इस प्रोसेसर का इस्तेमाल, जानें क्या है ख़ासियत

एप्पल के इस प्रोग्राम में iPhone SI, iPhone 6S, iPhone 6S Plus, iPhone 7, iPhone 7 Plus, iPhone 8, iPhone 8 Plus और iPhone X शामिल हैं। हालांकि, इस प्रोग्राम में हाल में ही लॉन्च किए गए iPhone XS, iPhone XS Max और iPhone XR को जगह नहीं दी गई है। आईफोन यूजर्स अपने फोन की बैटरी को 1,800 से 2,000 रुपये भुगतान कर बैटरी पा सकते हैं। इस ऑफर का फायदा भारतीय आईफोन यूजर्स भी उठा सकते हैं। इसके लिए यूजर्स नजदीकी एप्पल ऑथराइज्ड सर्विस प्रोवाइडर या एप्पल के रिटेल स्टोर पर जा कर अपने आईफोन की बैटरी को 31 दिसंबर तक रिप्लेस करवा सकते हैं।

यह भी पढ़ें: पहले से काफी सस्ता हुआ Xiaomi Poco F1, जानें नई कीमत और फीचर्स

आपको बता दें एप्पल इसी साल रिपेयरिंग प्रोग्राम भी लेकर आया था। इस प्रोग्राम के तहत यूजर्स के आईफोन को मुफ्त में रिपेयर किया गया था। इसमें सितंबर 2017 से लेकर मार्च 2018 के बीच बेचे गए आईफोन 8 के लॉजिक बोर्ड में दिक्कत आई थी जिसकी वजह से आईफोन अपने आप स्टार्ट हो रहा है। इतना ही नहीं आईफोन का स्क्रीन भी अपने आप अचानक बंद हो जा रहा था। बता दें लॉजिक बोर्ड फोन का मुख्य सर्किट बोर्ड होता है जो कि सेंट्रल प्रोसेसिंग यूनिट से जुड़ा होता है। इसके अलावा यह सिस्टम मेमोरी, की-बोर्ड, डिस्प्ले और ऐप को भी कंट्रोल करता है। यही कारण था कि कंपनी ने यह प्रोग्राम चलाया था।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2ElxyFq
NEXT ARTICLE Next Post
PREVIOUS ARTICLE Previous Post
NEXT ARTICLE Next Post
PREVIOUS ARTICLE Previous Post
 

Delivered by FeedBurner