नई दिल्ली: भारत में हाल ही में एक स्मार्टफोन में नये मीडियाटेक P 70 प्रोसेसर को लगाया गया है। यह पहला मौक़ा है जब किसी स्मार्टफोन में इस प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है, इससे पहले ज्यादातर स्मार्टफोन्स में आपको स्नैपड्रैगन प्रोसेसर ही दिया जाता रहा है लेकिन नया प्रोसेसर कुछ नई खासियतों के साथ लॉन्च हुआ है, ऐसे में आज हम आपको इस प्रोसेसर की खासियतों के बारे में बताने जा रहे हैं कि आखिर क्यों ये पफ्यूचर प्रोसेसर बन सकता है।
आपको बता दें कि Helio P70 प्रोसेसर को AI यानि आर्टीफिशियल इंटेलिजेंस को सपोर्ट करने के लिए बनाया गया है। इसका मतलब ये है कि AI से जुड़े जितने भी काम है वो बेहतरीन तरीके से होंगे। अगर आप अपने स्मार्टफोन में वीडियो कॉलिंग करते हैं तो ये प्रोसेसर आपके वीडियो कॉलिंग के एक्सपीरियंस को बढ़ा देगा और अगर आपके स्मार्टफोन में नेटवर्क अगर ठीक से भी नहीं आ रहा है तो फोन में आपका वीडियो इंटरप्ट नहीं होगा क्योंकि कम बैंडविद में भी इस फोन में बेहतरीन वीडियो कॉलिंग का एक्सपीरियंस मिलता है।
अक्सर स्मार्टफोन चलाते या फिर इसे चार्ज करते समय गर्म हो जाते हैं लेकिन Realme U1 के साथ ऐसी कोई भी समस्या पेश नहीं आएगी क्योंकि Helio P70 प्रोसेसर किसी भी तरह का लोड पड़ने पर भी अच्छी और स्मूथ तरीके से काम करता है जिससे ये स्मार्टफोन गर्म नहीं होता है। Realme U1 में आपको इस प्रोसेसर की वजह से बेहतरीन गेमिंग एक्सपीरियंस भी मिलेगा। इसके साथ ही यह स्मार्टफोन काफी कम बैटरी का इस्तेमाल करता है इसलिए इसे जल्दी-जल्दी चार्ज करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Pqi5Fa