F Xiaomi Redmi 7 और Redmi Y3 आज होंगे बिक्री के लिए उपलब्ध, जानें मिलने वाले ऑफर्स
-->

17 May 2019

Xiaomi Redmi 7 और Redmi Y3 आज होंगे बिक्री के लिए उपलब्ध, जानें मिलने वाले ऑफर्स

नई दिल्ली: Xiaomi के दो लेटेस्ट स्मार्टफोन को आज फ्लैश सेल के लिए उपलब्ध कराया जा रहा है। इनमें Redmi 7 और redmi y3 स्मार्टफोन शामिल हैं। इन दोनों ही स्मार्टफोन को ई-कॉमर्स साइट अमेज़न ( Amazon ) और Mi.com से खरीदा जा सकता है। लेकिन इनमें से Redmi 7 को सेल के लिए दोपहर 12 बजे उपलब्ध कराया जाएगा। वहीं, Redmi Y3 को दोपहर 3 बजे के बाद खरीदा जा सकता है। तो आइए जानते हैं इन दोनों स्मार्टफोन के साथ आज की सेल में कंपनी क्या ऑफर्स दे रही है।

Redmi 7 कीमत और ऑफर्स

इस स्मार्टफोन के 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 7,999 रुपये है। वहीं, 3 जीबी रैम वेरिएंट को 8,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसके साथ मिल रहे ऑफर्स की बात करें तो रिलायंस जियो के यूजर्स को2,400 रुपये का कैशबैक के साथ चार साल तक डबल डाटा का फायदा मिलेगा। इसके अलावा इस स्मार्टफोन को ग्राहक नो-कॉस्ट ईएमआई ऑप्शन पर भी खरीद सकते हैं।

Redmi 7 स्पेसिफिकेशन और कैमरा

इसमें 6.26 इंच एचडी+ (720x1520 पिक्सल) डिस्प्ले है, इसका आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है। फोन एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित मीयूआई 10 पर रन करता है और इसमें 1.8 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 632 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। हैंडसेट में पावर के लिए 4000 एमएएच की बैटरी दी गयी है। डिस्प्ले की सुरक्षा के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन दिया गया है। फोटोग्राफी के लिए फोन के दो रियर में 12 मेगापिक्सल और 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर कैमरा दिया गया है और सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

Redmi Y3 कीमत और ऑफर्स

यह स्मार्टफोन दो रैम वेरिएंट के साथ आता है। इसके 3GB रैम और 32GB स्टोरेज की कीमत 9,999 रुपये है और 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 11,999 रुपये रखी गयी है। इसके साथ मिल रहे ऑफर्स की बात करें तो एयरटेल की ओर से 1120GB 4G डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग का लाभ दिया जा रहा है।

Redmi Y3 स्पेसिफिकेशंस और कैमरा

इस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें 6.26 इंच की एचडी प्लस डॉट नॉच डिस्प्ले दी गयी है। स्क्रिन की सुरक्षा के लिए गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन दिया गया है। इस स्मार्टफोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 632 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। फोटोग्राफी के लिए फोन में डुअल रियर कैमरा दिया गया है। इसका पहला कैमरा 12 मेगापिक्सल और दूसरा कैमरा 2 मेगापिक्सल का है। वहीं, सेल्फी के लिए फोन में 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इसके स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। पावर के लिए फोन में 4000 एमएएच की बैटरी दी गई है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2YwFgT9
NEXT ARTICLE Next Post
PREVIOUS ARTICLE Previous Post
NEXT ARTICLE Next Post
PREVIOUS ARTICLE Previous Post
 

Delivered by FeedBurner