F Realme C2 आज होगा बिक्री के लिए उपलब्ध, कीमत महज 5,999 रुपये
-->

17 May 2019

Realme C2 आज होगा बिक्री के लिए उपलब्ध, कीमत महज 5,999 रुपये

नई दिल्ली: Realme के सबसे सस्ते स्मार्टफोन Realme C2 को आज दूसरी बार सेल के लिए उपलब्ध कराया जा रहा है। इस स्मार्टफोन को आज दोपहर 12 बजे ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट ( Flipkart ) और कंपनी की साइट से खरीदा जा सकता है। Realme C2 पिछले साल लॉन्च किए गए C1 का अपग्रेड वर्जन है। इस हैंडसेट को Realme 3 Pro के साथ भारत में पिछले महीने लॉन्च किया गया था। हाल ही में कंपनी ने चीन में अपने दो नए स्मार्टफोन Realme X और X Lite को लॉन्च किया है। इन दोनों ही स्मार्टफोन को जल्द ही भारत में पेश किया जाएगा।

Realme C2 कीमत

Realme C2 के 2 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज की कीमत 5,999 रुपये और 3 जीबी रैम व 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 7,999 रुपये है। जरूरत पड़ने पर एसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को 256 जीबी तक बढ़ा भी सकते हैं। फोन डायमंड ब्लू और ब्लैक कलर ऑप्शन में बेचा जाएगा।

Realme C2 स्पेसिफिकेशंस

Realme C2 में 6.1 इंच का एचडी प्लस डिस्प्ले है, जिसका रिज्योलूशन (720x1560 पिक्सल) है और आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। हैंडसेट पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 का प्रोटेक्शन दिया गया हैऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी22 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। फोन एंड्रॉयड 9.0 पाई पर आधारित कलरओएस 6.0 पर काम करता है और डुअल सिम को सपोर्ट करता है।

Realme C2 कैमरा

फोटोग्राफी के लिए Realme C2 में डुअल रियर कैमरा दिआ गया है। पहला अपर्चर एफ/ 2.2 के साथ 13 मेगापिक्सल और दूसरा अपर्चर एफ/ 2.4 के साथ 2 मेगापिक्सल का सेंसर कैमरा है। फ्रंट में सेल्फी के लिए एफ/ 2.0 अपर्चर के साथ 5 मेगापिक्सल का सेंसर मौजूद है। रियर में फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। पावर के लिए फोन में 4000 एमएएच की बैटरी दी गयी। बता दें Realme C2 को अगली बार सेल के लिए 24 और 31 मई को उपलब्ध कराया जाएगा।

यह भी पढ़ें: अब Paytm के इन यूजर्स को मिल सकेगा क्रेडिट कार्ड, जानें क्या आप भी हैं इस लिस्ट में



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2HmvhKy
NEXT ARTICLE Next Post
PREVIOUS ARTICLE Previous Post
NEXT ARTICLE Next Post
PREVIOUS ARTICLE Previous Post
 

Delivered by FeedBurner