F चंद मिनटों में आउट ऑफ स्टॉक हुआ Jio Phone 2, 30 अगस्त को फिर लगेगी सेल
-->

16 August 2018

चंद मिनटों में आउट ऑफ स्टॉक हुआ Jio Phone 2, 30 अगस्त को फिर लगेगी सेल

नई दिल्ली: अगर jio phone 2 लेने से चुक गए हैं तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। क्योंकि इस फोन को दोबारा सेल में लगाया जा रहा है। जी हां Jio phone 2 की दूसरी सेल 30 अगस्त को है, जहां आपको इस फोन को खरीदने का मौका मिलेगा। आज भी इस फोन को सेल में लगाया गया था, लेकिन कुछ मिनटों में ही फोन ऑट ऑफ स्टॉक हो गया। हालांकि कंपनी की तरफ से अभी कोई जानकारी नहीं दी गयी है कि फोन की कितनी यूनिट्स अब तक बिके हैं। Jio Phone 2 की कीमत 2,999 रुपये रखी गयी है।

यह भी पढ़ें- महंगे iPhone का शौक होगा पूरा, यहां पर महज 2000 में हो जाएगा आपका

jio phone 2 में 2.4 इंच का QVGA डिस्प्ले दिया गया है। अगर फीचर की बात करें तो इसमें 512 एमबी की रैम दी गयी है और 4 जीबी इंटरनल मेमोरी दी गयी है। जरूरत पड़ने पर एसडी कार्ड के जरिए स्टोरेज को 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोन KAI ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। फोन में 2 मेगापिक्सल का रियर और o.3 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह ड्यूल सिम को सपोर्ट करता है। फोन में पावर के लिए 2000 एमएएच की बैटरी दी गई है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में एलटीई बैंड 3.5.40, 2जी बैंड- 900/1800, Wifi, GPS, FM, NFC, VoLTE और VoWiFi व लाउड मोनो स्पीकर जैसे फीचर्स दिए गए हैं। फोन फुल क्वॉर्टी कीपैड के साथ आ रहा है।

फोन को रजिस्टर करने के लिए सबसे पहले आपको MyJio ऐप या फिर कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाए और रजिस्ट्रेशन ऑप्शन पर क्लिक करें। इसके बाद Get Now के ऑप्शन पर क्लिक करके अपना मोबाइल नंबर और एड्रेस भरना होगा (ताकि फोन को आपके घर डिलीवर कराया जा सकें)। इस प्रक्रिया के पूरा होने के बाद 2,999 रुपये का भुगतान करे। बता दें कि डेबिट व क्रेडिट कार्ड से ही भुगतान करना होगा।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2MP6pv6
NEXT ARTICLE Next Post
PREVIOUS ARTICLE Previous Post
NEXT ARTICLE Next Post
PREVIOUS ARTICLE Previous Post
 

Delivered by FeedBurner