नई दिल्ली: पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की तबीयत बेहद नाजुक होने के कारण उन्हें एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनसे मिलने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत देश के तमाम बडे़ नेता अस्पताल भी पहुंच गए हैं। ऐसे में आप भी उनसे जुड़ी हर छोटी सी छोटी पहलू को जानना चाहते हैं। हम आपको अटल जी के नाम से बनी अटल पेंशन योजना और उसके ऐप के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके जरिए आपको बुढ़ापे में किसी का मोहताज नहीं होना पड़ेगा।
अटल पेंशन योजना
इस पेंशन प्लान में कोई भी 18 वर्ष से लेकर 40 वर्ष के बीच शुरुआत कर सकता है। इस योजना के अंतर्गत उपभोक्ता मासिक, तिमाही और छमाही का विकल्प चुन सकते हैं। इस योजना में 210 रुपये के मासिक राशी निवेश करने के बाद आपको 42 सालों बाद आपको 5,000 रुपये की पेंशन मिलनी शुरु हो जाएगी। वहीं, अगर आप इस योजना में जुड़ने के बाद भुगतान में देरी करते हैं तो आपको डिले पेमेंट के लिए अतिरिक्त अमाउंट देना होगा जो की 1 रुपये से लेकर 10 रुपये तक प्रति माह हो सकता है।
अटल पेंशन योजना में ऐसे करें आवेदन
इसमें आवेदन करने के लिए फॉर्म सभी बैंकों की वेबसाइट पर मौजूद है। इस फॉर्म को डाउनलोड करने के बाद आप इसमें दिए गए सभी निर्देश को भर करें और बैंक को दे दें। साथ ही आपको कुछ जरूरी डॉक्युमेंट्स भी बैंक के पास जमा कराने होंगे। इसके बाद आपका अटल पेंशन योजना का अकाउंट खुल जाएगा। इसके अलावा आप गूगल प्ले स्टोर से 'अटल पेंशन योजना' का ऐप भी डाउनलोड कर सकते हैं, जहां आपको इस योजना की सारी जानकारी आपके मोबाइल में आसानी से मिल जाएगी। इस ऐप की मदद से आप किभी भी बैंक में पेंशन का भुगतान कर सकते हैं। साथ ही अपने भुगतान किए गए पैसे की सारी जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Mt8jos
via IFTTT