F Moto G34 5G: मोटोरोला का शानदार स्मार्टफोन 9 जनवरी को हो सकता है भारत में लॉन्च, मिलेंगे दमदार फीचर्स
-->

03 January 2024

Moto G34 5G: मोटोरोला का शानदार स्मार्टफोन 9 जनवरी को हो सकता है भारत में लॉन्च, मिलेंगे दमदार फीचर्स

भारत में स्मार्टफोन मार्केट बहुत ही बड़ा है। देश-विदेश की कई कंपनियाँ समय-समय पर नए स्मार्टफोन्स लॉन्च करती रहती हैं। इस साल की शुरुआत में भी देश में कई नए स्मार्टफोन्स लॉन्च होने के लिए तैयार हैं और देश के गैजेट लवर्स भी इसके लिए उत्साहित हैं। इसी महीने मोटोरोला (Motorola) कंपनी भी अपना नया और शानदार स्मार्टफोन Moto G34 5G लॉन्च कर सकती है। कंपनी ने इसे पिछले महीने ही चीन में लॉन्च किया था। हालांकि भारत में इसकी लॉन्चिंग की ऑफिशियल तारीख सामने नहीं आई है, पर एक रिपोर्ट के अनुसार 9 जनवरी को मोटोरोला भारत में Moto G34 5G को लॉन्च कर सकती है।


मिलेंगे शानदार फीचर्स

मोटोरोला के Moto G34 5G में शानदार फीचर्स मिलेंगे। आइए नज़र डालते हैं इस स्मार्टफोन में मिलने वाले फीचर्स पर।

इस स्मार्टफोन में 6.5 इंच की IPS LCD स्क्रीन मिलेगी।
इस स्मार्टफोन में GSM / HSPA / LTE / 5G नेटवर्क टेक्नोलॉजी मिलेगी।
इस स्मार्टफोन में Qualcomm SM6375 Snapdragon 695 5G ऑक्टा-कोर प्रोसेसर मिलेगा।
इस स्मार्टफोन में 5,000 mAh की नाॅन-रिमूवेबल बैट्री मिलेगी।
इस स्मार्टफोन में 18W वायर्ड फास्ट चार्जिंग मिलेगी।
इस स्मार्टफोन में एंड्रॉयड 13 ऑपरेटिंग सिस्टम मिलेगा।
इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल और 2 मेगापिक्सल के डुअल रियर कैमरा और 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा।
इस स्मार्टफोन में 8 जीबी रैम+128 जीबी मैमोरी मिलेगी।

moto_g34_5gg.jpg


कितनी हो सकती है कीमत?

चीन में इस स्मार्टफोन की कीमत 999 युआन यानी कि करीब 11,909 रुपये है। ऐसे में भारत में भी इसे इसी कीमत के आसपास लॉन्च किया जा सकता है। ऐसे में यह एक मिड रेंज स्मार्टफोन होगा।

यह भी पढ़ें- कहीं कोई स्मार्टफोन ऐप आपकी लोकेशन तो नहीं कर रहा ट्रैक? ऐसे लगाएं आसानी से पता और करें बंद



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/xF8rLDY
NEXT ARTICLE Next Post
PREVIOUS ARTICLE Previous Post
NEXT ARTICLE Next Post
PREVIOUS ARTICLE Previous Post
 

Delivered by FeedBurner