F भारत आया नया OnePlus Nord 2T 5G स्मार्टफोन, कैमरे और सुपर फ़ास्ट चार्जिंग के दम पर लुभाएगा!
-->

01 July 2022

भारत आया नया OnePlus Nord 2T 5G स्मार्टफोन, कैमरे और सुपर फ़ास्ट चार्जिंग के दम पर लुभाएगा!

 

मिड साइज़ बजट स्मार्टफोन सेगमेंट में OnePlus Nord 2T 5G स्मार्टफोन ने दस्तक दे रही है। इसे दो स्टोरेज वेरिएंट में उतारा गया है। फोन की बिक्री 5 जुलाई से शुरू होगी। इस फोन का डिजाइन देखने लायक है। उन यूथ को टारगेट करने के लिए उतारा है। जिन फीचर्स के साथ फोन आता है उसे देखकर लग रहा है कि यह ग्राहकों के लिए वैल्यू फॉर मनी साबित हो सकता है, लेकिन इसका पता जल्दी ही चल जायगा।

 

OnePlus Nord 2T के फीचर्स

OnePlus Nord 2T में 6.43-inch Full-HD+ AMOLED डिस्प्ले मिलता है, इसमें 90Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिलता है। इतना ही नहीं यह HDR10+, 409ppi, और Corning Gorilla Glass 5 की सुरक्षा के साथ भी आता है। यह डिस्प्ले उन यूजर्स को काफी पसंद आ सकता है जोकि मोबाइल पर गेमिंग करना, वीडियो और फोटो देखना पसंद करते हैं। परफॉरमेंस के लिए इस फोन में MediaTek Dimensity 1300 प्रोसेसर दिया है।

 

पावर के लिए इस फोन में 4,500mAh की बैटरी लगी है जोकि 80W SUPERVOOC चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यह फोन Android 12 बेस्ड OxygenOS 12.1 पर काम करता है। फोटो और वीडियो के लिए इस फोन के रियर में 50MP + 8MP + 2MP ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया है, जबकि इसके फ्रंट में 32MP सेल्फी कैमरा मिलता है

 

OnePlus Nord 2T 5G की कीमत और ऑफर्स

OnePlus Nord 2T 5G के 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 28,999 रुपये है जबकि इसके 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 33,999 रुपये है, यह फोन आपको Gray Shadow और Jade Fog कलर ऑप्शन में मिलेगा। फोन की बिक्री 5 जुलाई से शुरू होगी। आप इस फोन को OnePlus.in, OnePlus Store App, Amazon.in, OnePlus एक्सपीरियंस स्टोर्स और अन्य पार्टर स्टोर्स से खरीद सकते हैं।ऑफर्स की बात करें तो ICICI क्रेडिट और डेबिट कार्ड पर 1500 रुपये का इंस्टेंट कैशबैक ऑफर मिलेगा। इस पर No Cost EMI का भी ऑफर दिया जा रहा है। ऑफर्स की अधिक जानकारी के लिए OnePlus और अमेजन इंडिया पर जायें।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/VXzR52Q
NEXT ARTICLE Next Post
PREVIOUS ARTICLE Previous Post
NEXT ARTICLE Next Post
PREVIOUS ARTICLE Previous Post
 

Delivered by FeedBurner