F आ रहा है Lava सस्ता शानदार स्मार्टफोन, कम कीमत में मिलेगा शानदार फोटोग्राफी का मज़ा
-->

07 July 2022

आ रहा है Lava सस्ता शानदार स्मार्टफोन, कम कीमत में मिलेगा शानदार फोटोग्राफी का मज़ा

 

बजट सेगमेंट में Lava का नया स्मार्टफोन ‘Blaze’ 7 जुलाई को दोपहर 12 बजे से प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध होगा। कंपनी के मुतबिक ग्राहक प्री-ऑर्डर के साथ एक स्पेशल ऑफर का लाभ उठा सकेंगे। अभी तक इस फोन के बारे में कोई और जानकारी नहीं मिली है। कंपनी इस फोन के जरिये फोटोग्राफी लवर्स को लुभाने की कोशिश करेगी। इसके अलावा सेफ्टी के लिए फिंगरप्रिंट स्कैनर भी मिलेगा। यह फोन USB Type-C चार्जिंग पोर्ट के साथ आएगा जोकि आजकल काफी चलन में है। इस फोन को कंपनी दो स्टोरेज वर्जन में पेश कर सकती है।

Lava Blaze के फीचर्स

Lava Blaze को परफॉरमेंस के लिए Unisoc प्रोसेसर मिलेगा, इस फोन में 5,000mAh की बैटरी मिलेगी जोकि 30W fast charging को सपोर्ट करेगी। इसके अलावा इस फोन में 6.5 इंच की HD+ डिस्प्ले मिलेगा । Lava Blaze में 13 मेगापिक्सल का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसका प्राइमरी सेंसर 13 मेगापिक्सल के साथ आता है। इस फोन में 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा भी दिया जा सकता है। सेल्फी के लिए Lava Blaze में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है।और 3.5mm हेडफोन जैक देखने को मिलेगी।

 

इस स्मार्टफोन में USB Type-C चार्जिंग पोर्ट दिया गया है। Lava Blaze को चार कलर ऑप्शन ग्रीन, रेड, ब्लैक और ब्लू कलर में लॉन्च किया गया है। Lava Blaze स्मार्टफोन को दो रैम वैरियंट 3 जीबी और 4 जीबी रैम वैरिएंट के साथ लॉन्च किया गया है। इस फोन में 32 जीबी और 64 जीबी के स्टोरेज ऑप्शन भी दिए गए हैं। इस फोन की कीमत लगभग 10,000 रुपये के आसपास रहेगी। लावा ने अभी तक भारत में स्मार्टफोन के स्पेक्स और कीमत की पुष्टि नहीं की है। इसलिए आपको अब ही थोड़ा इन्तजार करना पड़ेगा । यहां जो जानकारियां दी गई हैं वो सब सोर्स के आधार पर हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/KyrduSo
NEXT ARTICLE Next Post
PREVIOUS ARTICLE Previous Post
NEXT ARTICLE Next Post
PREVIOUS ARTICLE Previous Post
 

Delivered by FeedBurner