F Vivo Y15s: वीवो का नया स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, जानिए फीचर्स और कीमत
-->

10 November 2021

Vivo Y15s: वीवो का नया स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, जानिए फीचर्स और कीमत

नई दिल्ली। चाइनीज़ स्मार्टफोन कंपनी वीवो (Vivo) समय-समय पर मार्केट में अपने नए स्मार्टफोन्स लॉन्च करता रहता है। हाल ही में वीवो ने सिंगापुर में अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। इस स्मार्टफोन का नाम Vivo Y15s है। यह वीवो की Y सीरीज़ का लेटेस्ट स्मार्टफोन है।

screenshot_2021-11-10_vivo_y15s_is_here.png

फीचर्स

आइए एक नज़र डालते है वीवो (Vivo) के Vivo Y15s स्मार्टफोन के मुख्य फीचर्स पर।

  • इस स्मार्टफोन में 6.51 इंच की स्क्रीन है।
  • इस स्मार्टफोन में GSM/HSPA/LTE नेटवर्क टेक्नोलॉजी हैं।
  • इस स्मार्टफोन में एंड्रॉयड 11 (Go edition) आधारित Funtouch 11.1 ऑपरेटिंग सिस्टम है।
  • इस स्मार्टफोन में MediaTek Helio P35 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है।
  • इस स्मार्टफोन में 13+2 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।
  • इस स्मार्टफोन में 3 जीबी रैम+32 जीबी मैमोरी मॉडल उपलब्ध है।
  • इस स्मार्टफोन में फिंगरप्रिंट सेंसर, एक्सेलोमीटर सेंसर, प्राॅक्सिमिटी सेंसर और कम्पास सेंसर भी हैं।
  • इस स्मार्टफोन में फेस अनलॉक फीचर भी है।
  • इस स्मार्टफोन में 5000 mAh की नाॅन-रिमूवेबल बैट्री है।
  • इस स्मार्टफोन में 10W की फ्लैश चार्ज फास्ट चार्जिंग मिलेगी।
screenshot_2021-11-10_vivo_y15s_launched.png

यह भी पढ़े - Vivo Y71t: वीवो का नया 5G स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, जानिए फीचर्स और कीमत

कीमत, सेल और भारत में उपलब्धता

इस स्मार्टफोन की कीमत 179 सिंगापुर डॉलर यानि की करीब 9,800 रुपये है और यह अब सिंगापुर में उपलब्ध है। भारत में इस स्मार्टफोन के लॉन्च के बारे में अभी जानकारी नहीं दी गई है।

यह भी पढ़े - Vivo T1 and Vivo T1x: वीवो के नए 5G स्मार्टफोन्स हुए लॉन्च, जानिए फीचर्स और कीमत



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3ohTsOm
NEXT ARTICLE Next Post
PREVIOUS ARTICLE Previous Post
NEXT ARTICLE Next Post
PREVIOUS ARTICLE Previous Post
 

Delivered by FeedBurner