F Vivo Y3s (2021): भारत में लॉन्च हुआ वीवो का नया स्मार्टफोन, जानिए फीचर्स और कीमत
-->

19 October 2021

Vivo Y3s (2021): भारत में लॉन्च हुआ वीवो का नया स्मार्टफोन, जानिए फीचर्स और कीमत

नई दिल्ली। चाइनीज़ स्मार्टफोन कंपनी वीवो (Vivo) समय-समय पर भारतीय मार्केट में अपने नए स्मार्टफोन्स लॉन्च करता रहता है। हाल ही में वीवो ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन Vivo Y3s (2021) एडिशन लॉन्च कर दिया है।

screenshot_2021-10-19_vivo_y3s_2021.png

फीचर्स

आइए एक नज़र डालते है वीवो (Vivo) के Vivo Y3s (2021) स्मार्टफोन के मुख्य फीचर्स पर।

  • इस स्मार्टफोन में 6.51 इंच की स्क्रीन है।
  • इस स्मार्टफोन में GSM/HSPA/LTE नेटवर्क टेक्नोलॉजी हैं।
  • इस स्मार्टफोन में एंड्रॉयड 11 आधारित Funtouch OS 11 ऑपरेटिंग सिस्टम है।
  • इस स्मार्टफोन में MediaTek Helio P35 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है।
  • इस स्मार्टफोन में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।
  • इस स्मार्टफोन का 2 जीबी रैम+32 जीबी मैमोरी मॉडल उपलब्ध है।
  • इस स्मार्टफोन में फिंगरप्रिंट सेंसर, एक्सेलोमीटर सेंसर, प्राॅक्सिमिटी सेंसर और कम्पास सेंसर भी हैं।
  • इस स्मार्टफोन में 5000 mAh की नाॅन-रिमूवेबल बैट्री है।
screenshot_2021-10-19_vivo_y3s_2021_launches.png

कीमत और सेल

Vivo Y3s (2021) की कीमत 9,490 रुपये है। इसे वीवो के ऑनलाइन ई-स्टोर, ऑफ़लाइन स्टोर्स, अमेज़न, पेटीम, फ्लिपकार्ट, टाटा क्लिक और बजाज फिनसर्व ईएमआई स्टोर से खरीदा जा सकता है।

यह भी पढ़े - Vivo Y20T: भारत में लॉन्च हुआ वीवो का नया स्मार्टफोन, जानिए फीचर्स और कीमत



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3FWRQBI
NEXT ARTICLE Next Post
PREVIOUS ARTICLE Previous Post
NEXT ARTICLE Next Post
PREVIOUS ARTICLE Previous Post
 

Delivered by FeedBurner