F Realme Q3s: रियलमी का नया स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, जानिए फीचर्स और कीमत
-->

19 October 2021

Realme Q3s: रियलमी का नया स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, जानिए फीचर्स और कीमत

नई दिल्ली। चाइनीज़ स्मार्टफोन कंपनी रियलमी (Realme) ने आज 19 अक्टूबर को अपना नया स्मार्टफोन चीन में लॉन्च किया है। इस स्मार्टफोन का नाम Realme Q3s है। यह रियलमी की Q सीरीज़ का लेटेस्ट स्मार्टफोन है।

realme-q3s.jpg

फीचर्स

आइए एक नज़र डालते है Realme Q3s के मुख्य फीचर्स पर।

  • इस स्मार्टफोन में 6.6 इंच की स्क्रीन है।
  • इस स्मार्टफोन में GSM/HSPA/LTE नेटवर्क टेक्नोलॉजी है।
  • इस स्मार्टफोन में Qualcomm Snapdragon 778G ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है।
  • इस स्मार्टफोन में 5000 mAh की नाॅन-रिमूवेबल बैट्री है।
  • इस स्मार्टफोन में 30W की फास्ट चार्जिंग उपलब्ध है।
  • इस स्मार्टफोन में एंड्रॉयड 11 ऑपरेटिंग सिस्टम है।
  • इस स्मार्टफोन में 48+2+2 मेगापिक्सल ट्रिपल रियर कैमरा और 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।
  • इस स्मार्टफोन में 6 जीबी रैम+128 जीबी मैमोरी, 8 जीबी रैम+128 जीबी मैमोरी और 8 जीबी रैम+256 जीबी मैमोरी के तीन मॉडल उपलब्ध होंगे।
screenshot_2021-10-19_imgonline-com-ua-resize-owph8.png

कीमत और भारत में उपलब्धता

इस स्मार्टफ़ोन के 6 जीबी रैम+128 जीबी मैमोरी मॉडल की कीमत 1,499 चाइनीज़ युआन (17,613 रुपये), 8 जीबी रैम+128 जीबी मैमोरी मॉडल की कीमत 1,599 चाइनीज़ युआन (18,785 रुपये) और 8 जीबी रैम+256 जीबी मैमोरी मॉडल की कीमत 1,999 चाइनीज़ युआन (23,485 रुपये) हैं। भारत में इस स्मार्टफोन की लॉन्च डेट की जानकारी अभी नहीं दी गई है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3C87S9m
NEXT ARTICLE Next Post
PREVIOUS ARTICLE Previous Post
NEXT ARTICLE Next Post
PREVIOUS ARTICLE Previous Post
 

Delivered by FeedBurner