F Nokia XR20: नोकिया का नया 5G स्मार्टफोन हुआ भारत में लॉन्च, जानिए फीचर्स और कीमत
-->

18 October 2021

Nokia XR20: नोकिया का नया 5G स्मार्टफोन हुआ भारत में लॉन्च, जानिए फीचर्स और कीमत

नई दिल्ली। नोकिया मोबाइल फोन मार्केट में सबसे पुरानी और जानी-मानी कंपनियों में से एक है। स्मार्टफोन्स के आने से पहले नोकिया के मोबाइल फोन्स का दुनियाभर में बोलबाला था। भारत में मोबाइल फोन्स के मामले में नोकिया हमेशा से ही एक भरोसेमंद कंपनी रही है। स्मार्टफोन के इस दौर में नोकिया भी शामिल हो चुका है और कंपनी अपने कई स्मार्टफोन्स पहले लॉन्च भी कर चुकी है। इसी लिस्ट में एक नया नाम जोड़ते हुए HMD Global/नोकिया ने हाल ही में एक नया स्मार्टफोन भारत में लॉन्च किया है। इसका नाम Nokia XR20 है।

screenshot_2021-10-18_nokia_xr20_launched.png

यह भी पढ़े - Nokia G300: नोकिया का नया 5G स्मार्टफोन G300 हुआ लॉन्च, जानिए फीचर्स और कीमत

फीचर्स

आइए एक नज़र डालते है नोकिया के नए स्मार्टफोन के फीचर्स पर।

  • इस स्मार्टफोन में 6.67 इंच की स्क्रीन है।
  • इस स्मार्टफोन में IPS LCD डिस्प्ले है।
  • इस स्मार्टफोन में कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस डिस्प्ले प्रोटेक्शन है।
  • इस स्मार्टफोन में GSM/HSPA/LTE/5G नेटवर्क टेक्नोलॉजी है।
  • इस स्मार्टफोन में सिंगल सिम और हाइब्रिड डुअल सिम दोनों ऑप्शन्स हैं।
  • इस स्मार्टफोन में एंड्रॉयड 11 ऑपरेटिंग सिस्टम है।
  • इस स्मार्टफोन में Qualcomm SM4350 Snapdragon 480 5G ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है।
  • इस स्मार्टफोन में 48+13 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।
  • इस स्मार्टफोन में 6 जीबी रैम और 128 जीबी मैमोरी है।
  • इस स्मार्टफोन में 4600 mAh की नाॅन-रिमूवेबल बैट्री है।
  • इस स्मार्टफोन में 18W फास्ट चार्जिंग है और 15W वायरलैस फास्ट चार्जिंग है।
  • यह स्मार्टफोन IP68 वॉटरप्रूफ और डस्टप्रूफ है और पानी के 1.5 मीटर अंदर 1 घंटे तक सही रह सकता है।
screenshot_2021-10-18_nokia_xr20_with_military-grade.png

यह भी पढ़े - Nokia ia G50: नोकिया का नया 5G स्मार्टफोन G50 हुआ लॉन्च, जानिए फीचर्स और कीमत

कीमत और सेल

Nokia XR20 स्मार्टफोन की कीमत 46,999 रुपये है। इसकी प्री-बुकिंग 20 अक्टूबर से शुरू होगी और इसे 30 अक्टूबर से नोकिआ की वेबसाइट, रिटेल स्टोर्स और बड़े ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स से खरीदा जा सकता है।

यह भी पढ़े - Nokia G10: नोकिया का नया स्मार्टफोन हुआ भारत में लॉन्च, जानिए डिटेल्स



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3BRGIn7
NEXT ARTICLE Next Post
PREVIOUS ARTICLE Previous Post
NEXT ARTICLE Next Post
PREVIOUS ARTICLE Previous Post
 

Delivered by FeedBurner