F Huawei Enjoy 20e: ह्यूवाई का नया स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, जानिए फीचर्स और कीमत
-->

21 October 2021

Huawei Enjoy 20e: ह्यूवाई का नया स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, जानिए फीचर्स और कीमत

नई दिल्ली। चाइनीज़ कंपनी ह्यूवाई (Huawei) अपने स्मार्टफोन्स के लिए जानी जाती है। पिछले कुछ सालों में ह्यूवाई ने एशिया में अपना मार्केट फैलाया है। ऐसे में समय-समय पर ह्यूवाई नए स्मार्टफोन्स लॉन्च करता रहता है। हाल ही में ह्यूवाई ने अपना नया स्मार्टफोन चीन में लॉन्च कर दिया है। इस स्मार्टफोन का नाम Huawei Enjoy 20e है। यह ह्यूवाई की Enjoy सीरीज़ का लेटेस्ट स्मार्टफोन है।

screenshot_2021-10-21_imgonline-com-ua-resize-cmclnim.png

Huawei Enjoy 20e के फीचर्स

आइए एक नज़र डालते है Huawei के इस नए स्मार्टफोन के मुख्य फीचर्स पर।

  • इस स्मार्टफोन में 6.3 इंच की LCD स्क्रीन है।
  • इस स्मार्टफोन में GSM/HSPA/LTE/ नेटवर्क टेक्नोलॉजी है।
  • इस स्मार्टफोन में हार्मोनी ऑपरेटिंग सिस्टम 2 है।
  • इस स्मार्टफोन में MediaTek Helio P35 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है।
  • इस स्मार्टफोन में 13+2 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा हैं।
  • इस स्मार्टफोन के 4 जीबी रैम+64 जीबी मैमोरी और 4 जीबी रैम+128 जीबी मैमोरी के दो मॉडल्स उपलब्ध हैं।
  • इस स्मार्टफोन में 5000 mAh की नाॅन-रिमूवेबल बैट्री है।
  • इस स्मार्टफोन में 10W की फास्ट चार्जिंग मिलेगी।
screenshot_2021-10-21_huawei_enjoy_20e_with_harmonyos_2.png

कीमत, सेल और भारत में उपलब्धता

Huawei Enjoy 20e के 4 जीबी रैम+64 जीबी मैमोरी मॉडल की कीमत 999 चाईनीज़ युआन यानि की 11,687 रुपये और 4 जीबी रैम+128 जीबी मैमोरी मॉडल की कीमत का खुलासा अभी नहीं किया गया है। इसे 11 नवंबर से चीन में खरीदा जा सकता है और इसकी प्री-बुकिंग शुरू हो चुकी है। भारत में इस स्मार्टफोन के लॉन्च के बारे में अभी जानकारी नहीं दी गई है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3vv2ta2
NEXT ARTICLE Next Post
PREVIOUS ARTICLE Previous Post
NEXT ARTICLE Next Post
PREVIOUS ARTICLE Previous Post
 

Delivered by FeedBurner