F iphone 13 में आ सकता है ये कमाल का सिक्योरिटी फीचर, यहां जानिए डिटेल
-->

31 January 2021

iphone 13 में आ सकता है ये कमाल का सिक्योरिटी फीचर, यहां जानिए डिटेल

एप्पल (Apple) के प्रोडक्ट्स का लोगों को इंतजार रहता है। 2020 में आईफोन 12 सीरीज (iphone 12 series) की चर्चा रही। अब आईफोन 13 (iphone 13) की चर्चाएं तेज हो गई हैं। साथ ही आईफोन 13 से जुड़ी डिटेल्स (iphone 13 details) भी सामने आने लगी हैं। बताया जा रहा है कि आईफोन 13 सीरीज के तहत एप्पल 4 मॉडल लॉन्च कर सकती है। वहीं एक ताजा रिपोर्ट में इस बात का दावा किया गया है कि iphone 13 series को ऑप्टिकल इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ पेश किया जाएगा, जो फेस आईडी के साथ एक दूसरा बायोमेट्रिक ऑप्शन होगा।

शामिल किए जा सकते हैं इस फोन के कुछ फीचर्स
रिपोर्ट के मुताबिक, एप्पल अपनी अगली पीढ़ी के आईफोन्स में सैमसंग गैलेक्सी एस21 के कुछ फीचर्स को शामिल का सकता है। खबरों के मुताबिक, एक पूर्व कर्मचारी ने कहा है कि कंपनी इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट रीडिंग के लिए ऑप्टिकल सेंसर पर काम कर रही है, जो कि अल्ट्रासॉनिक सॉल्यूशन के मुकाबले कहीं अधिक भरोसेमंद हो सकता है।

यह भी पढ़ें—Apple जल्द लॉन्च करेगा सस्ता 5G स्मार्टफोन, जानिए कैसे होंगे फीचर्स और कीमत

iphone_13.png

एप्पल के एनालिस्ट ने भी किया था खुलासा
इससे पहले, एप्पल के एनालिस्ट मिंग-ची कुओ ने भी खुलासा किया था एप्पल का ऑप्टिकल इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट पर काम जारी है और शायद इसे आईफोन 13 सीरीज के साथ पेश किया जा सकता है। वही पिछले दिनों आईफोन 13 के फीचर्स से जुड़ी कुछ डिटेल्स भी सामने आई थीं।

यह भी पढ़ें—भारत में बढ़ी iPhone की डिमांड, 2020 में एप्पल ने की जमकर कमाई, बेच डाले इतने लाख फोन

आईफोन 13 में ऐसी हो सकती है डिस्प्ले
पिछले दिनों आईफोन 13 की डिस्प्ले से जुड़ी जानकारियां भी सामने आई थीं। रिपोर्ट के अनुसार, आईफोन 13 में कंपनी 5.4 इंच की ओलेड डिस्प्ले दे सकती है। वहीं आईफोन 13 में 6.1 इंच की डिस्प्ले मिल सकती है। वहीं आईफोन 13 प्रो को 6.1 इंच की डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया जा सकता है। वहीं आईफोन 13 प्रो मैक्स में 6.7 इंच की डिस्प्ले दी जा सकती है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3am9tvB
NEXT ARTICLE Next Post
PREVIOUS ARTICLE Previous Post
NEXT ARTICLE Next Post
PREVIOUS ARTICLE Previous Post
 

Delivered by FeedBurner