F OnePlus Nord को जल्द नए कलर वेरिएंट के साथ किया जाएगा पेश, जानें फीचर्स
-->

12 August 2020

OnePlus Nord को जल्द नए कलर वेरिएंट के साथ किया जाएगा पेश, जानें फीचर्स

नई दिल्ली। OnePlus Nord को जल्द ही नए Gray Ash कलर वेरिएंट में पेश किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी फोन को अक्टूबर में नए कलर के साथ उतार सकती है। बता दें कि हाल ही में OnePlus Nord के Gray Ash कलर को ऑक्सीजन ओएस कोड कस्टम रोम पर स्पॉट किया गया था। हालांकि, कंपनी की तरफ से नए कलर वेरिएंट की लॉन्चिंग को लेकर कोई खुलासा नहीं किया गया है। फिलहाल स्मार्टफोन को ग्राहक ब्लू मार्बल और ग्रे Onyx कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं।

वनप्लस नॉर्ड के बेस वेरिएंट 6 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज की कीमत 24,999 रुपये है। इसके अलावा 8 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 27,999 रुपये रखी गयी है। फोन का टॉप वेरिएंट 12 जीबी रैम व 256 जीबी स्टोरेज के साथ है और इसकी कीमत 29,999 रुपये हैं।

OnePlus Nord specifications

इस स्मार्टफोन में 6.44 इंच का फुल-एचडी+ फ्लूइड एमोलेड डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल्यूशन (1,080x2,400 पिक्सल) है और इसमें 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट है। फोन का आस्पेक्ट रेशियो 20:9 है। स्क्रिन की सुरक्षा के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन है। स्मार्टफोन डुअल सिम को सपोर्ट करता है और OnePlus Nord एंड्रॉयड 10 पर आधारित OxygenOS 10.5 पर काम करता है। स्पीड के लिए फोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765जी प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है।

Oppo Reno 3 Pro की कीमत में 3000 रुपये की कटौती, यहां से खरीदें

OnePlus Nord Camera

फोटोग्राफी के लिए OnePlus Nord के बैक में चार कैमरा दिया गया है। इसमें पहला एफ/ 1.75 अपर्चर के साथ 48 मेगापिक्सल का Sony IMX586 सेंसर, दूसरा 8 मेगापिक्सल का कैमरा, तीसरा 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा और चौथा 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है। वहीं सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए डुअल फ्रंट कैमरा सेटअप मौजूद है। इसमें पहला 32 मेगापिक्सल और दूसरा 8 मेगापिक्सल का कैमरा है।

OnePlus Nord Battery

पावर के लिए OnePlus Nord में 4115mAh की बैटरी दी गई है जो कि फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन में स्टोरेज को बढ़ाने का कोई ऑप्शन नहीं दिया गया है। हैंडसेट में कनेक्टिविटी के लिए 5जी, 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.1, जीपीएस/ ए-जीपीएस, एनएफसी और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट भी है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2FaTyV6
NEXT ARTICLE Next Post
PREVIOUS ARTICLE Previous Post
NEXT ARTICLE Next Post
PREVIOUS ARTICLE Previous Post
 

Delivered by FeedBurner