F 300 से कम कीमत वाले Jio, Vodafone और Airtel के बेस्ट प्लान्स, मिलेंगे कई बेनिफिट्स
-->

14 August 2020

300 से कम कीमत वाले Jio, Vodafone और Airtel के बेस्ट प्लान्स, मिलेंगे कई बेनिफिट्स

नई दिल्ली। Reliance Jio, Airtel और Vodafone अपने ग्राहकों के हर दिन नए रिचार्ज प्लान पेश करते रहते हैं, जिससे की उन्हें जबरदस्त डेटा, कॉलिंग और मैसेज का लाभ मिल सकें। साथ ही कई अन्य बेनिफिट्स भी वो यूजर्स के लिए पेश करते रहते हैं। चलिए आज ऐसे ही कुछ प्लान्स की जानकारी आपसे साझा करते हैं जिसकी कीमत 300 रुपये से कम है और इसमें हर दिन यूजर्स को कई सारे लाभ भी दिए जाते हैं।

Airtel 279 PrePaid Plan

इस प्लान में यूजर्स को कंपनी की तरफ से हर दिन 1.5 जीबी डाटा और 100 एसएमएस का लाभ मिलेगा। इसके अलावा यूजर्स किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग भी कर सकेंगे। इस प्लान की वैधता 28 दिनों की है। इसके अलावा एयरटेल यूजर्स को चार लाख रुपये का लाइफ इश्योरेंस कवर (एचडीएफसी लाइफ), विंक म्यूजिक और Airtel एक्सट्रीम का सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा।

Vodafone 299 PrePaid Plan

इस प्लान की वैधता 28 दिनों की है। इस अवधि के दौरान यूजर्स अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग का फायदा उठा सकते हैं। इसके अलावा यूजर्स को मैसेज का भी लाभ मिलेगा। उपभोक्ताओं को इस प्लान में डबल डाटा ऑफर के तहत रोजाना 2GB डाटा के साथ अतिरिक्त 2GB डाटा मिलेगा। यूजर्स को इस प्लान में वोडाफोन प्ले और जी5 प्रीमियम एप की सब्सक्रिप्शन मुफ्त में देगी।

6,499 रुपये वाले Honor 9S की सेल आज दोपहर 12 बजे, जानें ऑफर्स

Jio 249 PrePaid Plan

रिलायंस जियो के 249 वाले प्रीपेड प्लान में हर दिन 2 जीबी डेटा का लाभ मिलेगा। इस प्लान की वैधता 28 दिनों की है। इसके अलावा इस पैक में हर दिन 100 फ्री एसएमएस के साथ जियो टू जियो पर अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग का फायदा मिलेगा। साथ ही दूसरे नेटवर्क पर कॉलिंग के लिए 1000 मिनट्स मिलेंगे। वहीं जियो डिजिटल प्लैटफॉर्म और ऐप्स के सर्विसेज फ्री मिलेंगे।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3kJFX7K
NEXT ARTICLE Next Post
PREVIOUS ARTICLE Previous Post
NEXT ARTICLE Next Post
PREVIOUS ARTICLE Previous Post
 

Delivered by FeedBurner