F 1,600 की छूट के साथ Samsung Galaxy M01 खरीदने का खास मौका, जानें ऑफर्स
-->

18 August 2020

1,600 की छूट के साथ Samsung Galaxy M01 खरीदने का खास मौका, जानें ऑफर्स

नई दिल्ली। Samsung के नए स्मार्टफोन Samsung Galaxy M01 को आज भारत में सेल के लिए पेश किया गया है। ग्राहक फोन को फ्लिपकार्ट से ऑर्डर कर सकेंगे। Galaxy M01 को कंपनी ने केवल एक वेरिएंट में उतारा है। इसमें 3GB रैम और 32GB स्टोरेज शामिल है और इसकी कीमत ( Samsung Galaxy M01 Sale ) 9,999 रुपये रखी गई है।

अगर ऑफर्स की बात करें तो सेल में फोन को आज 1,600 रुपये की छूट के साथ 8,399 रुपये में बिक्री के लिए उपलब्ध कराया गया है। फोन को 395 रुपए की नो-कॉस्ट EMI पर खरीदा सकता है। इसके अलावा 7,950 रुपए एक्सचेंज ऑफर का फायदा उठाया जा सकता है। HSBC बैंक के कार्ड पर 5 फीसदी इंस्टैंट डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है।

Samsung Galaxy M01 specifications

फोन में 5.7 इंच HD+ Infinity-V डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन (720x1560 pixels)है। इस स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन 439 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है और ये एंड्रॉयड 10 बेस्ड One UI पर रन करता है। जरूरत पड़ने पर एसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को 512GB तक बढ़ाया भी जा सकता है। ग्राहक फोन को ब्लू, ब्लैक और रेड कलर ऑप्शन के साथ खरीद सकते हैं।

POCO M2 Pro की आज Flipkart पर सेल, जानें ऑफर्स व कीमत

Samsung Galaxy M01 Camera

फोटोग्राफी के लिए रियर में दो कैमरा सेटअप है। इसमें पहला अपर्चर f2.4 के साथ 13 मेगापिक्सल और दूसरा अपर्चर f2.2 के साथ 2 मेगापिक्सल का है। वहीं फ्रंट में सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। पावर के लिए 4,000mAh की दमदार बैटरी दी गयी है। इसमें dual-SIM (Nano) सिम का सपोर्ट है। फोन का डायमेंशन 14.8 x1x7.1cm है। जबकि वजन 168 ग्राम है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2PZ700w
NEXT ARTICLE Next Post
PREVIOUS ARTICLE Previous Post
NEXT ARTICLE Next Post
PREVIOUS ARTICLE Previous Post
 

Delivered by FeedBurner