F Vivo X50 Series आज भारत में किया जाएगा लॉन्च, जानें कीमत व फीचर्स
-->

16 July 2020

Vivo X50 Series आज भारत में किया जाएगा लॉन्च, जानें कीमत व फीचर्स

नई दिल्ली। Vivo X50 Series के तहत आज भारत में Vivo X50 और Vivo X50 Pro 5G स्मार्टफोन को लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन को बाहरी देशों में पहले ही पेश किया जा चुका है। भारत से बाहर Vivo X50 को 8GB रैम व 128GB स्टोरेज और 8GB रैम व 256GB स्टोरेज में उतारा गया है। इन दोनों की कीमत क्रमश- CNY 3,498 ( करीब 37,100 रुपये ) और CNY 3,898 ( करीब 41,300 रुपये ) रखा गया है। इसमें Black Mirror, Shallow और Liquid Oxygen कलर ऑप्शन शामिल हैं। माना जा रहा है कि Vivo X50 pro स्मार्टफोन को भारत में 8GB रैम व 128GB स्टोरेज और 8GB रैम व 256GB स्टोरेज में पेश किया जा सकता है।

Vivo X50 specifications

इस स्मार्टफोन में 6.56 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल्यूशन 1,080x2,376 पिक्सल्स है और 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। फोन Android 10- पर रन करता है और स्पीड के लिए फोन में Snapdragon 765G SoC का इस्तेमाल है। पावर के लिए Vivo X50 में 4,200mAh की बैटरी दी गयी है जो 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ है।

Realme X3 SuperZoom ओपेन सेल में उपलब्ध, जानिए कीमत

फोटोग्राफी के लिए रियर में चार कैमरा दिया गया है। इसमें पहला 48-मेगापिक्सल, दूसरा 13-मेगापिक्सल, तीसरा 8-मेगापिक्सल का वाइड एंगल और चौथा 5-मेगापिक्सल का माइक्रो कैमरा है। वहीं फ्रंट में सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए 32-मेगापिक्सल का कैमरा है। फोन में कनेक्टिविटी के लिए SA, NSA 5G, Wi-Fi, Bluetooth v5.1 और USB Type-C दिया गया है और फोन में इंनडिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3fzyncD
NEXT ARTICLE Next Post
PREVIOUS ARTICLE Previous Post
NEXT ARTICLE Next Post
PREVIOUS ARTICLE Previous Post
 

Delivered by FeedBurner