F Samsung Galaxy Z Flip का 5G वेरिएंट लॉन्च, जानें फीचर्स व कीमत
-->

23 July 2020

Samsung Galaxy Z Flip का 5G वेरिएंट लॉन्च, जानें फीचर्स व कीमत

नई दिल्ली। Samsung Galaxy Z Flip के 5जी वेरिएंट को आखिरकार कंपनी ने लॉन्च कर दिया है। इस 5G वेरिएंट को केवल एक ही वेरिएंट में अमेरिका में लॉन्च किया गया है जिसमें 8 जीबी रैम व 256 जीबी इंटरनल स्टोरेज शामिल है और इसकी कीमत 1449 डॉलर (करीब 1,08,200 रुपये) रखी गई है। 5G नेटवर्क सपॉर्ट और अपडेटेड प्रोसेसर के अलावा यह फोन बिल्कुल अपने 4G वेरियंट जैसा है।

गौरतलब है कि हाल ही में भारत में Galaxy Z Flip 4जी वेरिएंट की कीमत में 7,000 रुपये की कटौती की गयी है, जिसके बाद फोन को 1,15,999 रुपये के बजाय 1,08,999 रुपये में खरीद सकते हैं। हैंडसेट को भारत में मिरर गोल्ड, मिरर ब्लैक और मिरर पर्पल कलर वेरिएंट में उपलब्ध है।

Samsung Galaxy Z Flip Specifications

सैमसंग गैलेक्सी ज़ेड फ्लिप में ई-सिम और नैनो सिम कार्ड का इस्तेमाल कर सकते हैं और फोन एंड्रॉयड 10 पर चलता है। इसका डिस्प्ले 6.7 इंच है जिसका रिजॉल्यूशन फुल-एचडी (1080x2636 पिक्सल) है और इसका आस्पेक्ट रेशियो 21.9:9 है। इसे इनफिनिटी फ्लेक्स डिस्प्ले के नाम से बुलाया जाता है और बाहर की तरफ 1.1 इंच का सुपर एमोलेड डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल्यूशन (112x300 पिक्सल) है। फोन में Qualcomm Snapdragon 855+ SoC का इस्तेमाल किया गया है । बता दें कि इसमें यूजर्स एसडी कार्ड का इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं।

Samsung Galaxy Z Flip Camera

सैमसंग गैलेक्सी ज़ेड फ्लिप में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। इसमें पहला 12-मेगापिक्सल का वाइड-एंगल और दूसरा 12-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा दिया गया है। वहीं फ्रंट में सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए Samsung Galaxy Z Flip में 10 मेगापिक्सल का सेंसर कैमरा दिया गया है। Galaxy Z Flip का डाइमेंशन 87.4x73.6x17.33 मिलीमीटर है। अनफोल्ड होने पर डाइमेंशन 167.3x73.6x7.2 मिलीमीटर है। इसका वज़न 183 ग्राम है। पावर के लिए 3,300 एमएएच की बैटरी दी गयी है जो फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है।

अब Idea Nirvana यूजर्स को Vodafone Red का मिलेगा फायदा

Samsung Galaxy Z Flip Features

कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4G LTE, Wifi 802.11ac, ब्लूटूथ 5.0, USB Type-C, एनएफसी और GPS (ए-जीपीएस) शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, बैरोमीटर, फिंगरप्रिंट सेंसर, जायरोस्कोप, मैगनेटोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर फोन का हिस्सा हैं। Samsung Galaxy Z Flip का फ्लेक्स मोड यूज़र्स को प्राइमरी फोल्डेबल डिस्प्ले को 'दो 4 इंच की स्क्रीन' के तौर पर इस्तेमाल करने की सुविधा देता है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Bs7FUG
NEXT ARTICLE Next Post
PREVIOUS ARTICLE Previous Post
NEXT ARTICLE Next Post
PREVIOUS ARTICLE Previous Post
 

Delivered by FeedBurner