F POCO M2 Pro आज पहली बार सेल में उपलब्ध, जानिए कीमत व फीचर्स
-->

14 July 2020

POCO M2 Pro आज पहली बार सेल में उपलब्ध, जानिए कीमत व फीचर्स

नई दिल्ली। चीनी स्मार्टफोन कंपनी POCO के नए स्मार्टफोन POCO M2 Pro की आज भारत में सेल आयोजित की गयी है। ग्राहक फोन को ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट से दोपहर 12 बजे से खरीद सकते हैं। फोन तीन वेरिएंट में उतारा गया है। इसमें पहला वेरिएंट 4GB रैम व 64GB स्टोरेज, दूसरा मॉडल 6GB रैम व 64GB स्टोरेज और टॉप वेरिएंट 6GB रैम व 128GB स्टोरेज है। इन तीनों वेरिएंट की कीमत 13,999 रुपए, 14,999 रुपए और 16,999 रुपए रखी गयी है। ऑफर्स की बात करें तो RuPay डेबिट कार्ड के जरिए ट्रांजेक्शन करने वाले यूजर्स को फ्लैट 30 रुपये का डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। इसके अलावा UPI के जरिए पेमेंट करने वाले यूजर्स को भी 30 रुपये का डिस्काउंट दिया जाएगा।

POCO M2 Pro के स्पेसिफिकेशन्स

इस स्मार्टफोन में 6.67 इंच की सिनेमैटिक स्क्रीन दी गई है, जिसका ऑस्पेक्ट रेशियो 20:9 है और रिजॉल्यूशन 1080/2400 पिक्सल है। फोन के फ्रंट और बैक में ट्रिपल कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 का इस्तेमाल किया गया है। स्पीड के लिए स्मार्टफोन में Qualcomm Snapdragon 720G प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है और फोन एंड्राइड 10 पर रन करता है। फोन के स्टोरेज को जरूरत पड़ने पर 512GB तक बढ़ाया भी जा सकता हैष

फोटोग्राफी के लिए फोन के रियर में क्वॉड कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें पहला 48 मेगापिक्सल का है जो 119 डिग्री अल्ट्रा वाइड लेंस के साथ आता है। दूसरा 8 मेगापिक्सल का है और तीसरा 5 मेगापिक्सल का माइक्रो फोटोग्राफी कैमरा दिया गया है। फोन में चौथा कैमरा 2 मेगापिक्सल का है। सेल्फी के लिए फोन के फ्रंट में 16-मेगापिक्सल का AI Selfie कैमरा दिया गया है।

अब फ्रॉड करने वालों की खैर नहीं, यूजर्स मिनटों में कर सकेंगे फर्जी मैसेज का पता

POCO M2 Pro में डुअल नैनो सिम का इस्तेमाल कर सकते हैं। कनेक्टिविटी के लिए फोन में ब्लूटूथ V5.0, USB टाइप-सी, 4G LTE मिलेगी। पावर के लिए 5000mAh की दमदार बैटरी दी गयी है जो 33W फास्ट चार्जिंग के साथ है। फोन फिंगरप्रिंट स्कैनर के साथ फेस अनलॉक को सपोर्ट करेगा।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/30mvRQT
NEXT ARTICLE Next Post
PREVIOUS ARTICLE Previous Post
NEXT ARTICLE Next Post
PREVIOUS ARTICLE Previous Post
 

Delivered by FeedBurner