नई दिल्ली। चीन की स्मार्टफोन कंपनी रियलमी भारत में 14 जुलाई को अपने नए स्मार्टफोन रियलमी सी11 (Realme C11) को लॉन्च करने जा रही है। इस फोन को मलेशिया में पहले ही पेश किया जा चुका है। स्मार्टफोन की लॉन्चिंग से पहले Realme C11 को ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर लाइव कर दिया गया है। फिलहाल कंपनी की तरफ से कीमत का कोई खुलासा नहीं किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रियलमी अपने लेटेस्ट डिवाइस सी11 की कीमत 10,000 रुपये के आस-पास रखेगा।
Realme C11 स्पेसिफिकेशन
स्मार्टफोन में 6.5 इंच का एचडी प्लस डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल्यूशन 1600 x 720 पिक्सल है। फोन में स्क्रीन की सुरक्षा के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 प्लस का सपोर्ट दिया गया है। स्पीड के लिए स्मार्टफोन में MediaTek Helio G35 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है और फोन एंड्रॉयड 10 पर करेगा।
Realme C11 कैमरा
फोन के बैक में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें पहला 13 मेगापिक्सल का लेंस और दूसरा 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर मौजूद है। वही फ्रंट में सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। स्मार्टफोन में कनेक्टिविटी के लिए वाई-फाई, 4G VoLTE, ब्लूटूथ वर्जन 5, जीपीएस और यूएसबी पोर्ट टाइप-सी जैसे फीचर्स दिए हैं। पावर के लिए स्मार्टफोन में 5,000 एमएएच की बैटरी दी गयी है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2BVCcKy