नई दिल्ली: Motorola G8 Power Lite को भारत में आज लॉन्च किया जाएगा। इससे पहले फोन के कई फीचर्स इंटरनेट पर वायरल हो रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, स्मार्टफोन में दमदार बैटरी, ट्रिपल रियर कैमरा और एचडी डिस्प्ले दिया जाएगा। कीमत की बात करें तो ये कंपनी का बजट फोन होगा, जिसे करीब 15,000 रुपये के आस-पास उतारा जाएगा। फोन को सबसे पहले फ्लिपकार्ट पर सेल के लिए पेश किया जाएगा।
Motorola G8 Power Lite Specifications
लीक खबरों की मानें तो इस फोन में 6.5 इंच का एचडी+ डिस्प्ले दिया जाएगा, जिसका रिजॉल्यूशन (720x1,600 पिक्सल) होगा है। इसमें स्पीड के लिए मीडियाटेक हीलियो पी35 प्रोसेसर (MediaTek Helio P35 processor)का इस्तेमाल हो सकता। इसके अलावा फोन को 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में उतारा जाएगा और हैंडलेट एंड्रॉइड 10 पर रन करेगा।
Motorola G8 Power Lite Camera and Battery
फोटो ग्राफी के लिए स्मार्टफोन के रियर में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलेगा। इसमें पहला 16 मेगापिक्सल, दूसरा 8 मेगापिक्सल और तीसरा 2 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद होगा। वहीं सेल्फी के लिए फ्रंट में वाटरड्रॉप नॉच में 8-मेगापिक्सल का कैमरा दिया जाएगा है। वहीं पावर के लिए Moto G8 Power Lite में 5,000 एमएएच की बैटरी दी जाएगी जो 10 वॉट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
Moto G8 Power Features
इससे पहले कंपनी ने Moto G8 Power को लॉन्च किया गया था। इसमें 6.4 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूश 1080 x 2300 पिक्सल है और फोन एंड्राइड 10 ओएस पर रन करता है। फोन में क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 665 चिपसेट का इस्तेमाल है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2LNV8fE