नई दिल्ली। Xiaomi ने Mi Note 10 सीरीज के तहत एक नया स्मार्टफोन Mi Note 10 Lite लॉन्च किया है। इससे पहले Mi Note 10 और Note 10 Pro को पेश किया जा चुका है। इस स्मार्टफोन को क्वाड रियर कैमरा सेटअप और 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले पैनल दिया गया है। फोन को नेबुला पर्पल, ग्लेशियर व्हाइट और मिडनाइट ब्लैक कलर ऑप्शन के साथ खरीद सकते हैं। हैंडसेट की सेल मिड मई से शुरू होगी।
इस स्मार्टफोन को 6GB RAM व 64GB स्टोरेज और 6GB RAM व 128GB स्टोरेज के साथ उतारा गया है। इसके बेस वेरिएंट की कीमत $349 (लगभग 24,500 रुपये) और टॉप मॉडल की कीमत $399 (लगभग 28,000 रुपये) रखी गयी है।
Mi Note 10 Lite के स्पेसिफिकेशन्स
इसमें 6.47 इंच के 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले है जो वाटरड्रॉप डॉट नॉच के साथ है। फोन के बैक में 3D डिजाइन दिया गया है। स्पीड के लिए फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730G प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है और फोन MIUI 11 पर आधारित Android 10 पर रन करता है।
फोटोग्राफी के लिए रियर में चार कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें पहला 64-मेगापिक्सल का, दूसरा 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड, तीसरा 5-मेगापिक्सल का मैक्रो और चौथा 2-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर कैमरा मौजूद है। वहीं सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में 32-मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। पानक के लिए फोन में 5,260mAh की दमदार बैटरी दी गयी है जो 30W की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ है। कंपनी का दावा है कि फोन की बैटरी 2 दिनों तक चलेगी। इसके अलावा फोन में इंन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए NFS, IR Blaster जैसे फीचर्स मौजूद हैं।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2xnGet0