F iPhone SE 2020 की आज भारत में Flipkart पर पहली सेल, 3,600 रुपये की मिलेगी छूट
-->

20 May 2020

iPhone SE 2020 की आज भारत में Flipkart पर पहली सेल, 3,600 रुपये की मिलेगी छूट

नई दिल्ली। iPhone SE 2020 आज भारत में पहली बार सेल के लिए पेश किया जा रहा है। फोन को ग्राहक ई-कॉमर्स साइट Flipkart से खरीद सकते हैं। iPhone SE 2 Sale Offer की बात करें तो HDFC Bank से पेमेंट करने पर 3,600 रुपये का डिस्काउंट ( iPhone SE 2 HDFC Offer ) मिलेगा। फोन की डिलिवरी सिर्फ ग्रीन, ऑरेंज और रेड जोन में ही होगा।

iPhone SE 2 कीमत

iPhone SE 2020 के 64 जीबी स्टोरेज को 42,500 रुपये में लॉन्च किया गया है। 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 47,800 रुपये रखी गयी है। टॉप मॉडल 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 58,300 रुपये है, लेकिन डिस्काउंट के बाद तीनों वेरिएंट को क्रमश- 38,900 रुपये, 44,200 रुपये और 54,700 रुपये में खरीद सकते हैं।

iPhone SE 2 स्पेसिफिकेशन्स

iPhone SE 2 में 4.7 इंच की रेटिना HD डिस्प्ले है, जो टच आईडी फीचर के साथ है। इसमें लेटेस्ट A13 बायोनिक चिप का इस्तेमाल किया गया है। फोन व्हाइट, ब्लैक और रेड कलर में बिक्री के लिए उपलब्ध है। iPhone SE 2020 में दो सिम का इस्तेमाल कर सकते हैं, जिसमें एक सिम और दूसरा ई-सिम होगा।

iPhone SE 2020 का कैमरा

iPhone SE 2020 में फोटोग्राफी के लिए रियर और फ्रंट में 12-12 मेगापिक्सल का सिंगल कैमरा मौजूद है। फोन iOS 13 पर रन करता है। इसमें 3GB रैम दिया गया है। फोन में पावर के लिए 1,960 mAh की बैटरी दी गयी है, जो वायरलेस चार्जिंग और Qi सर्टिफाइट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है।

Internet Banking Tips: इन बातों का रखें ध्यान, नहीं तो अकाउंट हो जाएगा खाली

कनेक्टिविटी के लिए iPhone SE (2020) में 4G VoLTE, Wi-Fi 802.11ax, NFC, Bluetooth v5.0 और GPS/ A-GPS दिया गया है। इसमें 3.5mm का ऑडियो पोर्ट भी है। फोन की लंबाई चौड़ाई 138.4x67.3x7.3mm है और पूरा वजह 148 ग्राम का है। फोन IP67 वाटर और डस्ट रेसिस्टेंस रेटिंग के साथ है यानी 1 मीटर पानी में 30 मिनट तक रह सकता है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/36d1cI8
NEXT ARTICLE Next Post
PREVIOUS ARTICLE Previous Post
NEXT ARTICLE Next Post
PREVIOUS ARTICLE Previous Post
 

Delivered by FeedBurner