F Aarogya Setu App की Rating 2 से घटकर हुई 1, MIT ने बताई वजह
-->

23 May 2020

Aarogya Setu App की Rating 2 से घटकर हुई 1, MIT ने बताई वजह

नई दिल्ली। Aarogya Setu App को भारत में ट्रेन से लेकर फ्लाइट तक में सफर करने के लिए अनिवार्य कर दिया गया है। ऐसे में अगर इस ऐप की रेटिंग ( Aarogya Setu App Rating ) कम हो जाए तो सुनने में जरा अजीब लेगा, लेकिन ये सच है कि एमआईटी ( MIT Global Technology Index Rating ) ने Aarogya Setu App की रेटिंग 2 से कम करके 1 कर दी है।

Aarogya Setu App की रेटिंग कम करने पर MIT का कहना है कि इस ऐप के जरिए भारत डेटा न्यूनता के पैरामीटर पर खरा नहीं उतरता है और एप्लिकेशन कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग के लिए अधिक जानकारी इकट्ठा करता है। इसके अलावा कहा कि कोरोनावायरस से जुड़ी जितनी जानकारी मिली सकती है उससे ज्यादा जानकारी यूजर्स से मांगी जा रही है।

Aarogya Setu App को 100 मिलियन से ज्यादा बार डाउनलोड किया जा चुका है। यूजर्स की तरफ से ऐप को 4.6 स्टार दिए गए हैं। इस ऐप का इस्तेमाल 11 अलग-अलग भाषाओं में कर सकते हैं। बता दें कि Aarogya Setu एक ट्रैकिंग App है, जो स्मार्टफोन के लोकेशन डेटा और ब्लूटूथ के जरिए यूजर्स को अलर्ट देता है। इस ऐप की खासियत है कि ये संक्रमित व्यक्ति के 6 फीट के दायरे में आने पर नोटिफाइ करता है और आपको सावधान करता है।

29 मई को Infinix Hot 9 Series भारत में होगा लॉन्च, 5000mah की मिलेगी बड़ी बैटरी

बता दें कि हाल ही में KaiOS यूजर्स के लिए Aarogya Setu App को रोल आउट किया है। JioPhone में KaiOS का ही इस्तेमाल किया गया है। वहीं सरकार ने Aarogya Setu App IVRS सर्विस भी शुरू किया है जो फीचर फोन और लैंडलाइन यूजर्स के लिए है। इस सर्विस के जरिए यूजर्स टॉल-फ्री नंबर ( 1921) पर मिस्ड कॉल करके कोरोनावायरस से जुड़ी जानकारी हासिल कर सकते हैं। दरअसल, सरकार का मकसद है कि हर कोई आरोग्य सेतु का इस्तेमाल करे और इस भयानकर बीमारी से बच सके। सरकार का दावा है कि ये ऐप में यूजर्स की प्रिवेसी का पूरा ध्यान रखा गया है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2TwQHKy
via IFTTT
NEXT ARTICLE Next Post
PREVIOUS ARTICLE Previous Post
NEXT ARTICLE Next Post
PREVIOUS ARTICLE Previous Post
 

Delivered by FeedBurner