F Realme Narzo 10 और Narzo 10A की एक बार फिर लॉन्चिंग कैंलिस
-->

20 April 2020

Realme Narzo 10 और Narzo 10A की एक बार फिर लॉन्चिंग कैंलिस

नई दिल्ली: Realme Narzo सीरीज स्मार्टफोन की लॉन्चिंग एक बार फिर कैंसिल कर दी गयी है। इससे पहले कंपनी ने Realme Narzo 10 और Narzo 10A स्मार्टफोन को 21 अप्रैल को लॉन्च करने जा रहा है, लेकिन फिर कंपनी ने ये फैसला सरकार के यू टर्न लेते के बाद लिया है। दरअसल, पहले सरकार ने कहा था कि 20 अप्रैल से Flipkart, Amazon समेत अन्य ई-कॉमर्स साइट पर मोबाइल, फ्रिज टीवी और एसी बेचे जाएंगे, लेकिन बाद में यू-टर्न ले लिया है और बिक्री पर रोक लगा दी।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, Realme Narzo 10 के रियर में क्वाड कैमरा सेटअप दिया जाएगा। वहीं Realme Narzo 10A में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप ग्लॉसी बैक पैनल के साथ मिलेगा। पावर के लिए दोनों फोन में 5,000 एमएएच की बैटरी दी जाएगी। इसके अलावा अगर अन्य फीचर्स की बात करें तो इन दोनों ही फोन की स्क्रीन 6.5 इंच की होगी, जो 89.8 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो और वाटरड्रॉप नॉच के साथ आएगा। यानी फ्रंट में इंन डिस्प्ले कैमरा मिलेगा।

Redmi Note 9 Pro Max पहली सेल में लॉन्चिंग कीमत से मिलेगा महंगा

रिपोर्ट के मुताबिक, रियलमी नार्ज़ो 10 को Realme 6i का रीब्रांडेड वर्जन कहा जा रहा है। इसके अलावा रियलमी नार्जो 10ए को Realme C3 का रीब्रांडेड वर्जन कहा जा रहा है। फिलहाल कंपनी की ओर से दोनों फोन के फीचर्स को लेकर कुछ भी नहीं कहा गया है।

बता दें कि इससे पहले रियलमी ने भारत में Realme 6 और Realme 6 Pro को लॉन्च किया था।Realme 6 Pro के फीचर्स की बात करें तो इसमें 6.6-inch full-HD+ Ultra Smooth डिस्प्ले है और फोन Android 10 पर रन करता है। पावर के लिए 4,300mAh की बैटरी है और स्पीड के लिए octa-core Snapdragon 720G SoC का इस्तेमाल है। फोन के रियर में 64+8+12+2-मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। वहीं फ्रंट में 16+8 मेगापिक्सल का कैमरा है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2VnmYVD
NEXT ARTICLE Next Post
PREVIOUS ARTICLE Previous Post
NEXT ARTICLE Next Post
PREVIOUS ARTICLE Previous Post
 

Delivered by FeedBurner