F Lockdown: 1 अरब से ज्यादा बार Tiktok हुआ डाउनलोड, 11.90 करोड़ भारतीय यूजर्स
-->

13 April 2020

Lockdown: 1 अरब से ज्यादा बार Tiktok हुआ डाउनलोड, 11.90 करोड़ भारतीय यूजर्स

नई दिल्ली। दुनियाभर में कोरोनावायरस का डर लोगों को परेशान कर रहा है। ऐसे में लोग घर में बोर होने से बचने के लिए तरह-तरह के ऐप्स को डाउनलोड कर रहे हैं। इस बीच 100 करोड़ से सबसे ज्यादा बार Tiktok ऐप को डाउनलोड किया गया है। बता दें कि टिकटॉक बीते महीने यानी मार्च के आखिरी तक गूगल प्ले स्टोर पर डाउनलोड किया जाने वाला दूसरा सबसे बड़ा फ्री ऐप रहा है।

भारत में टिक-टॉक ऐप को सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। इस एप के जरिए लोग शॉर्ट वीडियो बनाकर एक दूसरे के साथ शेयर करते हैं। इनमें फनी, लिप सिंक और म्यूजिक वीडियो शामिल हैं। अगर सिर्फ भारत में Tiktok यूजर्स की बात करें तो फिलहाल इसकी संख्या 11.90 करोड़ है, लेकिन चीन कंपनी टिक-टॉक का दावा है कि भारत में इसके यूजर तेजी से बढ़ रहे हैं और दिसंबर 2020 तक करीब 30 करोड़ से भी ज्यादा यूजर्स होंगे।

World Bank ने की Aarogya Setu App की तारीफ, कहा- दिखाया नया रास्ता

इस ऐप को अगस्त 2014 में चीन के शंघाई में पेश किया गया था। इसे चीन में Douyin नाम से 2016 में लॉन्च किया गया था और फिरचीन से बाहर टिक-टॉक के नाम से उतारा गया। अभी इस ऐप का इस्तेमाल दुनिया के 141 देश कर रहे हैं। इतना ही नहीं इस ऐप ने 135 देशों में टॉप 25 में जगह बना ली है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3b0VLxs
via IFTTT
NEXT ARTICLE Next Post
PREVIOUS ARTICLE Previous Post
NEXT ARTICLE Next Post
PREVIOUS ARTICLE Previous Post
 

Delivered by FeedBurner