F Samsung Galaxy Z Flip का Mirror Gold Variant भारत में बिक्री के लिए आज से उपलब्ध
-->

20 March 2020

Samsung Galaxy Z Flip का Mirror Gold Variant भारत में बिक्री के लिए आज से उपलब्ध

नई दिल्ली। Samsung Galaxy Z Flip का मिरर गोल्ड वेरिएंट आज से भारत में सेल के लिए उपलब्ध होगा। इससे पहले स्मार्टफोन को सिर्फ मिरर ब्लैक और मिरर पर्पल कलर में ही पेश किया गया था। यानि अब भारत में स्मार्टफोन के तीन कलर वेरिएंट सेल में बेचे जाएंगे। सैमसंग गैलेक्सी जेड फ्लिप को सिर्फ 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में ही उतारा गया है और इसकी कीमत 1,09,999 रुपये रखी गयी है। ग्राहक स्मार्टफोन को सैमसंग ई-स्टोर और ऑफलाइन स्टोर से बुक कर सकते हैं।

Samsung Galaxy Z Flip Specifications

सैमसंग गैलेक्सी ज़ेड फ्लिप में ई-सिम और नैनो सिम कार्ड का इस्तेमाल कर सकते हैं और फोन एंड्रॉयड 10 पर चलता है। इसका डिस्प्ले 6.7 इंच है जिसका रिजॉल्यूशन फुल-एचडी (1080x2636 पिक्सल) है और इसका आस्पेक्ट रेशियो 21.9:9 है। इसे इनफिनिटी फ्लेक्स डिस्प्ले के नाम से बुलाया जाता है और बाहर की तरफ 1.1 इंच का सुपर एमोलेड डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल्यूशन (112x300 पिक्सल) है। फोन में Qualcomm Snapdragon 855+ SoC का इस्तेमाल किया गया है । बता दें कि इसमें यूजर्स एसडी कार्ड का इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं।

Nokia 1.3, Nokia 5.3 और Nokia 8.2 5G लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत

Samsung Galaxy Z Flip Camera

सैमसंग गैलेक्सी ज़ेड फ्लिप में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। इसमें पहला 12-मेगापिक्सल का वाइड-एंगल और दूसरा 12-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा दिया गया है। वहीं फ्रंट में सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए Samsung Galaxy Z Flip में 10 मेगापिक्सल का सेंसर कैमरा दिया गया है। Galaxy Z Flip का डाइमेंशन 87.4x73.6x17.33 मिलीमीटर है। अनफोल्ड होने पर डाइमेंशन 167.3x73.6x7.2 मिलीमीटर है। इसका वज़न 183 ग्राम है। पावर के लिए 3,300 एमएएच की बैटरी दी गयी है जो फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है।

Samsung Galaxy Z Flip Features

कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4G LTE, Wifi 802.11ac, ब्लूटूथ 5.0, USB Type-C, एनएफसी और GPS (ए-जीपीएस) शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, बैरोमीटर, फिंगरप्रिंट सेंसर, जायरोस्कोप, मैगनेटोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर फोन का हिस्सा हैं। Samsung Galaxy Z Flip का फ्लेक्स मोड यूज़र्स को प्राइमरी फोल्डेबल डिस्प्ले को 'दो 4 इंच की स्क्रीन' के तौर पर इस्तेमाल करने की सुविधा देता है। फोन Mirror Black, Mirror Purple और Mirror Gold कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/33xGtgI
NEXT ARTICLE Next Post
PREVIOUS ARTICLE Previous Post
NEXT ARTICLE Next Post
PREVIOUS ARTICLE Previous Post
 

Delivered by FeedBurner