F OPPO F15 के दाम में पहली बार कटौती, नई कीमत के साथ यहां से खरीदें
-->

09 March 2020

OPPO F15 के दाम में पहली बार कटौती, नई कीमत के साथ यहां से खरीदें

नई दिल्ली: ओप्पो ने इस साल के शुरुआत में लॉन्च हुए OPPO F15 की कीमत में पहली बार 1, 000 रुपये की कटौती की गयी है। हालांकि इस कटौती का फायदा सिर्फ ऑफलाइन फोन खरीदने वाले को ही मिलेगा। वहीं ऑनलाइन शॉपिंग साइट और ओप्पो के ई-शॉप पर फोन को लॉन्चिंग कीमत में ही बेचा जा रहा है। इस फोन को कंपनी ने सिर्फ एक ही रैम वेरिएंट में उतारा है और रियर में दमदार कैमरा दिया गया है।

OPPO F15 कीमत व डिस्काउंट

OPPO F15 को कंपनी ने 8GB रैम और 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ उतारा है, जिसे जरूरत पड़ने पर 256 जीबी तक माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया भी जा सकता है। फोन की लॉन्चिंग कीमत 19,990 रुपये रखी गयी है, लेकिन ऑफलाइन फोन को 1000 रुपये की कटौती के बाद 18,990 रुपये में बेचा जा रहा है। स्मार्टफोन लाइटनिंग ब्लैक और यूनीकॉर्न व्हाइट कलर ऑप्शन में ग्राहकों के लिए उपलब्ध है।

OPPO F15 स्पेसिफिकेशन्स

ओप्पो एफ15 स्मार्टफोन में 6.4 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले दी गयी है, जिसका रिजॉल्यूशन (1080x2400 पिक्सल) है और आस्पेक्ट रेशियो 20:9 है। स्मार्टफोन पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन है। स्पीड के लिए फोन में मीडिया टेक Helio P70 Processor का इस्तेमाल किया गया है और फोन एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित ColorOS 6.1.2 पर रन करता है। इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट 3.0 सेंसर के अलावा फेस अनलॉक फीचर भी दिया गया है।

OPPO F15 कैमरा

फोटोग्राफी के लिए स्मार्टफोन में चार रियर कैमरे दिए गए हैं। इसमें पहला अपर्चर एफ /1.79 के साथ 48 मेगापिक्सल, दूसरा 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस के साथ है। इसके अलावा तीसरा व चौथा 2+2 मेगापिक्सल कैमरा दिया गया है। वहीं फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी व वीडियो कॉलिंग कैमरा मौजूद है। पावर के लिए 4,000 एमएएच की बैटरी दी गयी है जो VOOC 3.0 फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस/ ए-जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक दिया गया है। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 160.2x73.3x7.9 मिलीमीटर है और वज़न 172 ग्राम।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2PTAv4j
NEXT ARTICLE Next Post
PREVIOUS ARTICLE Previous Post
NEXT ARTICLE Next Post
PREVIOUS ARTICLE Previous Post
 

Delivered by FeedBurner