नई दिल्ली: शाओमी ने भारत में रेडमी नोट सीरीज के नए स्मार्टफोन Redmi Note 9 Pro Max को आज लॉन्च कर दिया है। फोन में डॉट डिस्प्ले दिया गया है और फ्रंट में इंन डिस्प्ले सिंगल कैमरा मौजूद है। इसके अलावा फोन में 3.5mm हेडफोन जैक, टाइप सी चार्ज, नीचे की ओर स्पीकर और साइट में फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। कंपनी ने स्मार्टफोन को Aurora Blue, Glacier white और Interstellar Black कलर में उतारा है।
Redmi Note 9 Pro Max में 6.67 इंच की डिस्प्ले दी गयी है और इसका आस्पेक्ट रेशियो 20:9 है। फोटोग्राफी के लिए फोन के रियर में चार कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें पहला f/1.89 अपर्चर के साथ 64-मेगापिक्सल, दूसरा 8-मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल और तीसरा 5-मेगापिक्सल माइक्रो कैमरा व चौथा 2-मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा दिया गया है। वहीं फ्रंट में सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए 32-मेगापिक्सल का इन डिस्प्ले कैमरा दिया गया है। पावर के लिए हैंडसेट में 4,920 एमएएच की बैटरी दी गयी है जो 30 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3aP87Ze