F Holi Special: 2000 रुपये की छूट के साथ बेचा जा रहा है Redmi 8A
-->

09 March 2020

Holi Special: 2000 रुपये की छूट के साथ बेचा जा रहा है Redmi 8A

नई दिल्ली: शाओमी होली के खास मौके पर Redmi 8A स्मार्टफोन पर भारी डिस्काउंट दिया जा रहा है। कंपनी इस फोन पर 2,000 रुपये तक डिस्काउंट दे रही है। नई कीमत के साथ फोन ऑनलाइन शॉपिंग साइट्स और Mi.com से भी खरीद सकते हैं। हैंडसेट का 2 जीबी रैम व 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 6,499 रुपये में बेचा जा रहा है, जबकि असल कीमत 7,999 रुपये रखी गयी थी। वहीं फोन का 3 जीबी रैम व 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 6,999 रुपये में लिस्ट किया गया है, जबकि लॉन्चिंग कीमत 8,999 रुपये थी। फोन ग्राहकों के लिए मिडनाइट ब्लैक, ओसियन ब्लू और सनसेट रेड कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा।

Redmi 8A specifications

इस फोन में 6.22 इंच का एचडी+ डिस्प्ले है, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है और स्क्रीन की सुरक्षा के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन दिया गया है। हैंडसेट में क्नालकॉम स्नैपड्रैगन 439 प्रोसेसर चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है और फोन एंड्रॉयड पाई पर आधारित मीयूआई 10 पर रन करेगा। इसमें डुल सिम का यूज कर सकते हैं। फोन में एआई फेस अनलॉक और रियर में फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।

Redmi 8A Camera

फोटोग्राफी के लिए Redmi 8A के बैक में एफ/ 1.8 लेंस के साथ 12 मेगापिक्सल का Sony IMX363 सेंसर कैमरा दिया गया है। वहीं स्मार्टफोन में फ्रंट पैनल में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मौजूद है।ज़रूरत पड़ने पर 512 जीबी तक स्टोरेज को एसडी कार्ड की मदद से बढ़ा भी सकते हैं। पावर के लिए फोन में 5,000 एमएएच की बैटरी दी गयी है जो 18 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी फीचर में 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5, जीपीएस/ ए-जीपीएस, एफएम रेडियो, यूएसबी टाइप-सी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2VVaoxJ
NEXT ARTICLE Next Post
PREVIOUS ARTICLE Previous Post
NEXT ARTICLE Next Post
PREVIOUS ARTICLE Previous Post
 

Delivered by FeedBurner