F Redmi K30 Pro की लॉन्चिंग से पहले Redmi K20 Pro की बिक्री हुई बंद
-->

25 February 2020

Redmi K30 Pro की लॉन्चिंग से पहले Redmi K20 Pro की बिक्री हुई बंद

नई दिल्ली: चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शाओनी जल्द ही Redmi K30 Pro स्मार्टफोन अगले महीने लॉन्च करने जा रहा है। इससे पहले Redmi K20 Pro की बिक्री बंद कर दी गयी है। इसकी जानकारी कंपनी ने एक पोस्ट शएयर करके दी है। फिलहाल इस फोन की सेल चीन में बंद की गयी है। भारत में अभी भी फोन सेल के लिए Mi.com पर उपलब्ध है। Redmi K30 Pro को 5G सपोर्ट के साथ उतारा जाएगा।

Redmi K30 Pro के क्या हैं स्पेसिफिकेशन ?

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, Redmi K30 में 4,500 एमएएच की बैटरी दी जाएगी, जो 30W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। फोन में कर्व्ड डिस्प्ले के बजाय फ्लैट डिस्प्ले दिया जाएगा। इसके अलावा फोटोग्राफी के लिए Redmi K30 Pro में 64-मेगापिक्सल Sony IMX686 सेंसर वाला मेन कैमरा होने का दावा किया है। इससे पहले आयी रिपोर्ट में Redmi K30 Pro में क्वॉलकॉम Snapdragon 865 चिपसेट के इस्तेमाल होने की बात कही गयी थी। वहीं गीगबेंच में इस फोन को 8 जीबी रैम और Android 10 के साथ देखा गया था। ऐसे में कहा जा सकता है कि फोन एंड्रॉयड 10 पर आधारित MIUI 11 के साथ होगा।

क्यों बंद हुआ Redmi K20 Pro ?

भारत में इस स्मार्टफोन को 6 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज और 8 जीबी रैम व 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट बेचा जा रहा है और इसकी कीमत क्रमश: 24,999 रुपये और 27,999 रुपये है। इस स्मार्टफोन में 6.39 इंच का एमोलेड फुल-एचडी+ डिस्प्ले है और इसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है और फोन एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित मीयूआई 10 पर रन करता है। इसमें 2.85 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। पावर के लिए 4,000 एमएएच की बैटरी है जो 27 वाट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

जानें Redmi K20 Pro के कैमरे में क्या है खास?

फोटोग्राफी के लिए तीन AI रियर कैमरा दिया गया है, जिसमें पहला अपर्चर एफ/1.75 के साथ 48 मेगापिक्सल का सोनी आईएमएक्स 586 सेंसर, दूसरा वाइड-एंगल लेंस के साथ 13 मेगापिक्सल और तीसरा 8 मेगापिक्सल का मौजूद है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 20 मेगापिक्सल का पॉप-अप सेल्फी कैमरा दिया गया है। फोन का वजन 191 ग्राम है। कनेक्टिविटी की बात करें तो फोन में wifi 802.11AC, ब्लूटूथ वर्जन 5.0, GPS, 3.5mm हैडफोन जैक और NFC सपोर्ट दिया गया है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Pmj6Ru
NEXT ARTICLE Next Post
PREVIOUS ARTICLE Previous Post
NEXT ARTICLE Next Post
PREVIOUS ARTICLE Previous Post
 

Delivered by FeedBurner