F Redmi 8A Dual की कल भारत में पहली सेल, जानिए कीमत व फीचर्स
-->

17 February 2020

Redmi 8A Dual की कल भारत में पहली सेल, जानिए कीमत व फीचर्स

नई दिल्ली: Xiaomi के नए स्मार्टफोन Redmi 8A Dual की कल यानी 18 फरवरी को भारत में पहली सेल आयोजित की जा रही है। ग्राहक Redmi 8A Dual को Sea Blue, Sky White और Midnight Gray कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं। इस फोन में डुअल रियर कैमरा, स्नैपड्रैगन प्रोसेसर और दमदार बैटरी की साथ उतारा गया है।

Redmi 8A Dual कीमत

Redmi 8A Dual को 6,499 रुपये की शुरुआती कीमत में उतारा गया है। इस कीमत में 2GB रैम व 32GB स्टोरेज वेरिएंट मिलेगा। वहीं फोन का दूसरा वेरिएंट 3GB रैम व 32GB स्टोरेज के साथ आता है और इसकी कीमत 6,999 रखी गयी है। इस स्मार्टफोन की सेल 18 फरवरी को ई-कॉमर्स साइट व कंपनी की वेबसाइट Mi.com और Mi Home stores पर दोपहर 12 बजे होगी।

Redmi 8A Dual स्पेसिफिकेशन्स

इस स्मार्टफोन में 6.22-inch HD+ डिस्प्ले दिया गया है जो waterdrop-style notch के साथ आता है और इसका रिजॉल्यूशन (1520x720 पिक्सल्स ) है। वहीं फ्रंट में स्क्रिन की सुरक्षा के लिए Gorilla Glass 5 का प्रोटेक्शन दिया गया है। फोन की स्पीड के लिए Qualcomm Snapdragon 439 SoC का इस्तेमाल किया गया है। हैंडसेट में स्टोरेज को एसडी कार्ड की मदद से बढ़ा भी सकते है। साथ ही फोन में डुअल सिम का इस्तेमाल किया जाएगा।

Redmi 8A Dual कैमरा व बैटरी

स्मार्टफोन में पावर के लिए 5,000mAh की दमदार बैटरी दी गयी है। वहीं फोटोग्राफी के लिए स्मार्टफोन के रियर में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें पहला 13-मेगापिक्सल और दूसरा 2-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर कैमरा दिया गया है। फ्रंट में सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए 8-मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/38xqYqM
NEXT ARTICLE Next Post
PREVIOUS ARTICLE Previous Post
NEXT ARTICLE Next Post
PREVIOUS ARTICLE Previous Post
 

Delivered by FeedBurner