F Oppo Reno 2F के दाम में 4,000 रुपये की कटौती, जानिए नई कीमत
-->

12 February 2020

Oppo Reno 2F के दाम में 4,000 रुपये की कटौती, जानिए नई कीमत

नई दिल्ली: Oppo Reno 2F की कीमत में 4,000 रुपये की कटौती हुई है। इसके बाद फोन का 8 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 21,990 रुपये में खरीद सकते हैं, जबकि लॉन्चिंग कीमत 25,990 रुपये रखी गयी थी। ग्राहक हैंडसेट को स्काई व्हाइट और लेक ग्रीन कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं। नई कीमत के साथ स्मार्टफोन ई-कॉमर्स साइट पर बिक्री के लिए उपलब्ध है।

Oppo Reno 2F specifications

इस स्मार्टफोन में 6.53 इंच का एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिजॉल्यूशन (1,080 x 2,340 पिक्सल) है और इसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। फोन के रियर व फ्रंट में प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन दिया गया है। फोन में स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए मीडियाटेक हीलियो पी70 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। हैंडसेट Android 9 Pie पर चलता है जो ColorOS 6.1 पर बेस्ड है। स्मार्टफोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।

Oppo Reno 2F Camera

पावर के लिए फोन में 4,000 एमएएच की बैटरी दी गयी है जो जो वूक 3.0 फ्लैश चार्ज को सपोर्ट करती है। ओप्पो रेनो 2एफ के रियर में चार कैमरे दिए गए हैं, जिसमें पहला 48 मेगापिक्सल, 8 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल लेंस, 2 मेगापिक्सल का पोर्ट्रेट लेंस और 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम लेंस कैमरा सेटअट है। वहीं फ्रंट में सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए 16 मेगापिक्सल का पॉप-अप कैमरा दिया गया है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/31UdB1y
NEXT ARTICLE Next Post
PREVIOUS ARTICLE Previous Post
NEXT ARTICLE Next Post
PREVIOUS ARTICLE Previous Post
 

Delivered by FeedBurner