F 4,000 रुपये सस्ता खरीदें Asus 6z, जानें अन्य ऑफर्स व फीचर्स
-->

17 February 2020

4,000 रुपये सस्ता खरीदें Asus 6z, जानें अन्य ऑफर्स व फीचर्स

नई दिल्ली: ई-कॉमर्स साइट पर Mobiles Bonanza Sale 2020 आज से शुरू हो गयी है, जो 21 फरवरी तक चलेगी। इस सेल में Asus 6z पर 4,000 रुपये की डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके अलावा अगर फोन का भुगतान एक्सिस बैंक के कार्ड से करते हैं तो 10 प्रतिशत की अतिरिक्त छूट मिलेगी। भी पा सकते हैं। साथ ही फोन पर एक्सचेंज ऑफर और बिना ब्याज वाली ईएमआई का भी ऑप्शन दिया जा रहा है। सेल में फोन के 6 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 27,999 रुपये के बजाय 23,999 रुपये में बेचा जा रहा है। वहीं 6 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 26,999 रुपये और 8 जीबी रैम व 256 जीबी स्टोरेज मॉडल को 30,999 रुपये में खरीद सकते हैं।

Asus 6Z स्पेसिफिकेशन्स

Asus 6Z में 6.4 इंच IPS LCD HD+ डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल्यूशन 2340 x 1080 पिक्सल है। डिस्प्ले की सुरक्षा के लिए Gorilla Glass 6 का प्रोटेक्सन दिया गया है। इस स्मार्टफोन में Qualcomm Snapdragon 855 processor का इस्तेमाल है और हैंडसेट Android 9 Pie पर बेस्ट ZenUI 6 पर काम करता है। कंपनी की माने तो इस स्मार्टफोन को भविष्य में एंड्रॉयड Q और R का भी सपोर्ट मिलेगा। इसके मौजूदा स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 1 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

Asus 6Z कैमरा

फोटोग्राफी की बात करें तो रियर में दो कैमरे दिए गए हैं, जिसमें पहला कैमरा f/1.8 अपर्चर व Sony IMX586 सेंसर के साथ 48 मेगापिक्सल और दूसरा f/2.4 अपर्चर के साथ 13 मेगापिक्सल का कैमरा है। वहीं फ्रंट में सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए रियर कैमरा को पॉप-अप के तौर पर इस्तेमाल कर सकते हैं। पावर के लिए 5,000mAh की बैटरी दी गयी है जो फास्ट चार्जिंग के लिए क्वॉलकॉम क्विक चार्ज 4.0 सपॉर्ट के साथ आता है। कंपनी का दावा है कि फोन को एक बार फुल चार्ज करके लगातार दो दिन यूज कर सकते हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2uV1jtF
NEXT ARTICLE Next Post
PREVIOUS ARTICLE Previous Post
NEXT ARTICLE Next Post
PREVIOUS ARTICLE Previous Post
 

Delivered by FeedBurner