F Xiaomi Mi A3 के लिए फरवरी में Android 10 अपडेट किया जाएगा जारी
-->

16 January 2020

Xiaomi Mi A3 के लिए फरवरी में Android 10 अपडेट किया जाएगा जारी

नई दिल्ली: Xiaomi Mi A3 स्मार्टफोन के लिए फरवरी मे स्टेबल एंड्रॉयड 10 जारी किया जाएगा। इस फोन को पिछले साल अगस्त महीने में भारत में लॉन्च किया गया है। इसकी जानकारी Xiaomi India ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के जरिए दी है। ट्वीट में लिखा गया है, “ऐलान करते हुए खुशी हो रही है कि शोआमी मी ए3 के लिए एंड्रॉयड 10 अपडेट फरवरी महीने के मध्य में उपलब्ध होगा। शाओमी का यह फोन एंड्रॉयड वन प्रोग्राम का हिस्सा है। Mi A3 के 4 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 12,499 रुपये और 6 जीबी रैम व 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज वेरिएंट को 15,499 रुपये में बेचा जा रहा है।। फोन को नॉट जस्ट ब्लू, मोर दैन वाइट और काइंड ऑफ ग्रे कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है।

Xiaomi Mi A3 स्पेसिफिकेशंस

Mi A3 में 6.08 इंच का एचडी+ सुपर AMOLED डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल्यूशन 720x1520 पिक्सल है और आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है। स्क्रीन की सुरक्षा के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रटेक्शन दिया गया है। ऐंड्रॉयड वन ओएस पर फोन रन करता है और इसमें स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर और एड्रिनो 610 का इस्तेमाल किया गया है। पावर के लिए 4,030 एमएएच की बैटरी दी गयी है जो 18W फास्ट चार्जिंग सपॉर्ट करती है।

Xiaomi Mi A3 कैमरा

फोटोग्राफी के लिए रियर में तीन कैमरे दिए गए है, जिसमें पहला f/1.79 अपर्चर के साथ 48 मेगापिक्सल Sony IMX586 सेंसर, दूसरा वाइड-एंगल लेंस के साथ 8 मेगापिक्सल और तीसरा डेप्थ सेंसिंग के साथ 2 मेगापिक्सल का है। वहीं फ्रंट में सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इसके अलावा Mi A3 में 3.5mm जैक भी दिया गया है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/36YareX
NEXT ARTICLE Next Post
PREVIOUS ARTICLE Previous Post
NEXT ARTICLE Next Post
PREVIOUS ARTICLE Previous Post
 

Delivered by FeedBurner