F Vivo Carnival 2020 सेल का आखिरी दिन, स्मार्टफोन पर मिलेगा जबरदस्त डिस्काउंट
-->

09 January 2020

Vivo Carnival 2020 सेल का आखिरी दिन, स्मार्टफोन पर मिलेगा जबरदस्त डिस्काउंट

नई दिल्ली: Vivo Carnival 2020 सेल का आज आखिरी दिन है और इसका आयोजन ई-कॉमर्स साइट अमेजन पर किया गया है। इस दौरान ग्राहकों को वीवो के स्मार्टफोन्स पर जबरदस्त डिस्काउंट मिल रहा है।आईसीआईसीआई बैंक के डेबिट या क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करने पर 1,500 रुपये का फायदा मिलेगा। इसके अलावा एक्सचेंज ऑफर के तहत 3,000 रुपये तक डिस्काउंट और ढेरों फोन्स पर नो-कॉस्ट EMI का ऑप्शन दिया जा रहा है।

Vivo U10 और Vivo U20 की सेल कीमत

इस सेल के दौरान ग्राहक Vivo U10 के 3 जीबी रैम व 32 जीबी स्टोरेज को 8,490 रुपये, 3 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज को 8,990 रुपये और 4 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 9,990 रुपये की कीमत में बेचा जा रहा है। वहीं Vivo U20 के 4GB रैम व 64GB स्टोरेज वेरिएंट को ग्राहक 10,990 रुपये में और 6GB रैम व 64GB स्टोरेज मॉडल की बिक्री 11,990 रुपये में हो रही है।

Vivo U10 स्पेसिफिकेशंस

स्मार्टफोन में 6.35 इंच का एचडी प्लस हैलो फुलव्यू डिस्प्ले दिया गया है जिसका रेज्यूलेशन (720x1544) पिक्सल, एस्पेक्ट रेश्यो 19.5:9 और स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो 89% का है। फोन में क्वॉल-कोम स्नैपड्रैगन 665 AIE प्रोसेसर दिया गया है। फोन एंड्रॉयड 9 पाई पर रन करता है। ग्राहक फोन को इलेक्ट्रिक ब्लू और थंडर ब्लैक कलर ऑप्शन पर खरीद सकते हैं। ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसका पहला कैमरा 13 मेगापिक्सल का Wide Angle, दूसरा कैमरा 8 मेगापिक्सल का For Clarity और तीसरा 2 मेगापिक्सल का Portrait Bokeh है। वहीं सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। पावर के लिए फोन में 5000 एमएएच की बैटरी दी गयी है।

Vivo U20 स्पेसिफिकेशंस

फोन में 6.53 इंच की फुल-एचडी+ डिस्प्ले है और इसमें Snapdragon 675 AIE चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है। फोन Android 9 पर बेस्ड वीवो की कस्टमाइज UI Funtouch OS 9 पर रन करता है। पावर के लिए फोन में यूजर्स को 5,000mAh की बैटरी दी है, जो 18W फास्ट चार्ज सपोर्ट करती है। रियर में ट्रिपल कैमरा सेटअप है। इसमें 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर,दूसरा 8 मेगापिक्सल वाइड-एंगल कैमरा और तीसरा 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर कैमरा है। वहीं 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। हैंडसेट के बैक में फिंगरप्रिट सेंसर दिया गया है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2t24gYf
NEXT ARTICLE Next Post
PREVIOUS ARTICLE Previous Post
NEXT ARTICLE Next Post
PREVIOUS ARTICLE Previous Post
 

Delivered by FeedBurner