F Samsung Galaxy A51 और Samsung Galaxy A71 अगले हफ्ते भारत में होगा लॉन्च
-->

08 January 2020

Samsung Galaxy A51 और Samsung Galaxy A71 अगले हफ्ते भारत में होगा लॉन्च

नई दिल्ली: सैमसंग गैलेक्सी ए सीरीज के दो नए स्मार्टफोन सैमसंग गैलेक्सी ए71 ( Samsung Galaxy A71) और सैमसंग गैलेक्सी ए51 ( Samsung Galaxy A51 ) को अगले हफ्ते भारत में लॉन्च किया जाएगा। हालांकि कंपनी की तरफ से लॉन्चिंग को लेकर कोई खुलासा नहीं किया है, लेकिन भारतीय स्टोर में गैलेक्सी ए71 और गैलेक्सी ए51 की एक मार्केटिंग पोस्टर सामने आयी है जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि इन दोनों हैंडसेट को जल्द ही पेश किया जाएगा। इसके अलावा भारतीय मार्केट में इन दोनों स्मार्टफोन की कीमतों का भी खुलासा कर दिया गया है। सैमसंग गैलेक्सी ए51 की कीमत 22,990 रुपये होगी। हालांकि, ये साफ नहीं किया गया है कि ये कीमत 4 जीबी रैम वेरिएंट या 6 जीबी रैम वेरिएंट की। वहीं, सैमसंग गैलेक्सी ए71 के 6 जीबी रैम व 8 जीबी रैम वेरिएंट में से किसी एक मॉडल की कीमत 29,990 रुपये रखी जाएगी।

Samsung Galaxy A51 Specifications

इस स्मार्टफोन में 6.5 इंच का फुल-एचडी+ सुपर एमोलेड इनफिनिटी-ओ डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल्यूशन (1080x2400 पिक्सल) है और इसमें ऑक्टा-कोर प्रोसेसर का इस्तेमाल है। फोन एंड्रॉयड 10 पर आधारित One UI 2.0 पर रन करता है और फोन डुअल सिम को सपोर्ट करता है। फोटोग्राफी के लिए रियर में क्वाड कैमरा सेटअप दिया गया है। प्राइमरी सेंसर एफ/ 2.0 लेंस के साथ 48 मेगापिक्सल, दूसरा एफ/ 2.0 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल और तीसरा व चौथा 5 मेगापिक्सल का मैक्रो और 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर कैमरा सेटअप हैं। सेल्फी के लिए अपर्चर एफ/ 2.2 के साथ 32 मेगापिक्सल का सेंसर कैमरा है। जरूरत पड़ने पर स्टोरेज को एसडी कार्ड की मदद से 512 जीबी तक बढ़ाया भी जा सकता है। पावर के लिए 4,000 एमएएच की बैटरी है जो 15 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी फीचर्स में 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस/ ए-जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं और स्मार्टफोन इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।

Samsung Galaxy A71 Specifications

सैमसंग गैलेक्सी ए71 एंड्रॉयड 10 पर आधारित One UI 2.0 पर चलता है और इसमें 6.7 इंच का फुल-एचडी+ सुपर एमोलेड इनफिनिटी-ओ डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल्यूशन (1080x2400 पिक्सल) है। इसमें ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है और रियर में क्वाड कैमरा सेटअप दिया गया है। पहला एफ/ 1.8 अपर्चर के साथ 64 मेगापिक्सल, दूसरा अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस के साथ 12 मेगापिक्सल और तीसरा व चौथा 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और 5 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस कैमरा है और फ्रंट में सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए 32 मेगापिक्सल कैमरा है। जरूरत पड़ने पर स्टोरेज को एसडी कार्ड की मदद से 512 जीबी तक बढ़ाया भी जा सकता है। पावर के लिए 4,000 एमएएच की बैटरी है जो 25 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी फीचर्स में 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस/ ए-जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं और स्मार्टफोन इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/36Cr2Vs
NEXT ARTICLE Next Post
PREVIOUS ARTICLE Previous Post
NEXT ARTICLE Next Post
PREVIOUS ARTICLE Previous Post
 

Delivered by FeedBurner