F Realme X50 5G आज होगा लॉन्च, पावर के लिए मिलेगी दमदार बैटरी
-->

07 January 2020

Realme X50 5G आज होगा लॉन्च, पावर के लिए मिलेगी दमदार बैटरी

नई दिल्ली: रियलमी आज घरेलू बाजार में अपने पहले 5जी स्मार्टफोन Realme X50 5G को लॉन्च करने जा रहा है। इससे पहले रियलमी एक्स50 5जी को TENAA पर लिस्ट किया गया है, जहां कई सारे स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा किया गया है। इस फोन को कंपनी ने RMX2051 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया है। इस दौरान फोन के बैटरी को लेकर नया खुलासा हुआ है जिससे पता चला है कि फोन में दमदार बैटरी दी जाएगा। बता दें कि Realme X50 5G के साथ इसके लाइट वर्ज़न Realme X50 5G Youth Edition को भी लॉन्च किया जाएगा।

TENAA लिस्टिंग के मुताबिक, Realme X50 5G एक डुअल-सिम डुअल स्टैंडबाय स्मार्टफोन होगा। इस फोन का डाइमेंशन 163.8 x 75.8 x 8.9 मिलीमीटर होगा और इसमें 6.57 इंच का डिस्प्ले दिया जाएगा। इसके अलावा रियलमी एक्स50 5जी में कैपसूल के आकार में होल-पंच होगा, जिसमें दो फ्रंट कैमरे दिए जाएंगे। पावर के लिए रियलमी एक्स50 5जी में 4,100 एमएएच की बैटरी दी जाएगी।

कंपनी ने पहले ही रियलमी एक्स50 5जी के डिजाइन की झलक दी है, जिसमें क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा और किनारे पर इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर होगा। फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765जी प्रोसेसर का इस्तेमाल किया जाएगा। फोन डुअल मोड 5जी (SA +NSA) कनेक्टिविटी के साथ आएगा। इसके अलावा फोन में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जाएगा। फ्रंट में सेल्फी के लिए 32 मेगापिक्सल और 8 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर कैमरा होगा।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2ZZ5XSh
NEXT ARTICLE Next Post
PREVIOUS ARTICLE Previous Post
NEXT ARTICLE Next Post
PREVIOUS ARTICLE Previous Post
 

Delivered by FeedBurner