F OnePlus 7T Pro पर 7000 रुपये का सीधा डिस्काउंट, यहां से खरीदें
-->

29 January 2020

OnePlus 7T Pro पर 7000 रुपये का सीधा डिस्काउंट, यहां से खरीदें

नई दिल्ली: अगर ग्राहक OnePlus 7T Pro स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं तो आज ही इसे बुक करें, क्योंकि ई-कॉमर्स साइट्स इस स्मार्टफोन पर बंपर डिस्काउंट, कैशबैक और डील्स दे रहा है। ऑनलाइन शॉपिंग साइट्स OnePlus 7T Pro पर 7 हजार रुपये तक की छूट दी जा रही है। OnePlus 7T Pro के लिए एडवांस में पेमेंट करने वाले ग्राहकों को 2,000 रुपये का सीधी कैशबैक मिलेगा। वहीं COD (कैश ऑन डिलीवरी) वाले ग्राहकों को इसका लाभ नहीं मिलेगा।

इसके अलावा अगर Oneplus 7T Pro को SBI क्रेडिट व डेबिट कार्ड या EMI ट्रांजैक्शन के जरिए खरीदते हैं तो उन्हें 3,000 रुपये का इंस्टैंट डिस्काउंट मिलेगा। बता दें कि OnePlus 7T Pro की मौजूदा कीमत 53,999 रुपये है, लेकिन इन सभी डिस्काउंट के बाद आपको ये फोन 46,999 रुपये में मिलेगा। यानी 7000 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा।

OnePlus 7T Pro

इस स्मार्टफोन में 6.67 इंच का QHD+ फ्लूइड ऐमोलेड डिस्प्ले है और ऐंड्रॉयड 9 पाई बेस्ड oxygenOS ओएस पर काम करता है। इसमें क्वॉलकम स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर है। फोटोग्राफी के लिए ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है। इसका पहला कैमरा f/1.6 अपर्चर के साथ 48 मेगापिक्सल का सेंसर है। इसके अलावा फोन में f/2.2 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड ऐंगल कैमरा और 3X ऑप्टिकल जूम के साथ 8 मेगापिक्सल का टेलिफोटो कैमरा है जो f/2.4 अपर्चर के साथ आता है। सेल्फी के फोन में 16 मेगापिक्सल का पॉप-अप कैमरा दिया गया है। पावर के लिए फोन 4,000एमएएच की बैटरी दी गयी है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/36wHci1
NEXT ARTICLE Next Post
PREVIOUS ARTICLE Previous Post
NEXT ARTICLE Next Post
PREVIOUS ARTICLE Previous Post
 

Delivered by FeedBurner