F भारत में Huawei Band 4 लॉन्च, जानिए कीमत व फीचर्स
-->

24 January 2020

भारत में Huawei Band 4 लॉन्च, जानिए कीमत व फीचर्स

नई दिल्ली: Huawei Band 4 को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। इसे पिछले साल अक्टूबर में चीन में लॉन्च किया जा चुका है। इस बैंड का डिस्प्ले काफी हदतक Honor Band 5i से मिलता है। Band 4 की खास बातों का जिक्र करें तो इसमें 5ATM वाटर रेसिस्टेंस और 9 दिनों तक की बैटरी और स्लीप डिसऑर्डर डायग्नोसिस जैसे फीचर्स मौजूद है। कंपनी ने Huawei Band 4 को भारतीय बाजार में 1,999 रुपये की कीमत में उतारा है। ग्राहक इसे फ्लिपकार्ट से सिर्फ ग्रेफाइट ब्लैक कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं। फिलहाल इस बात की जानकारी नहीं मिली है कि इसकी सेल भारत में कब से शुरू होगी।

Huawei Band 4 के स्पेसिफिकेशन्स

इस बैंड में 0-96-इंच TFT कलर डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिजॉल्यूशन 80 x 16 पिक्सल है। इसमें Apollo 3 माइक्रो प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। Band 4 में ग्राहकों को अलर्ट और नोटिफिकेशन फीचर्स के अलावा 8 एक्सरसाइज मोड्स भी दिया गया है। इसमें रनिंग, साइकलिंग, वॉकिंग और रोविंग शामिल हैं। इसके अलावा इस बैंड में 24x7 हार्ट रेट मॉनिटरिंग का भी फीचर दिया गया है। साथ ही यहां Huawei TruSleep 2.0 टेक्नोलॉजी का सपोर्ट है और कंपनी का दावा है कि ये 6 तरह के स्लीप डिसऑर्डर्स को डिटेक्ट कर सकता है।

Honor Magic Watch 2 और Honor Band 5i स्पेसिफिकेशन्स

इससे पहले भारत में Honor Magic Watch 2 और Honor Band 5i को लॉन्च किया जा चुका है। Honor Magic Watch 2 में AMOLED डिस्प्ले दी गयी है। इसमें 4GB की इंटर्नल स्टोरेज है। इस स्मार्ट वॉच में हार्ट रेट सेंसर, स्लीप ट्रैकिंग, स्ट्रेस मॉनिटर, ब्रीदिंग गाइडेंस जैसे फीचर्स दिए गए हैं। फिटनेस के लिए भी इसमें 15 अलग-अलग मोड्स दिए गए हैं। Honor Magic Watch 2 में Kirin A1 प्रोसेसर का इस्तेमाल है। ये स्मार्ट वॉच 50 मीटर वॉटर रेजिस्टेंट है। कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ 5.1, WIFI और डुअल फ्रिक्वेंसी GPS जैसे फीचर्स दिए गए हैं। पावर के लिए 215mAh की दमदार बैटरी दी गयी है।

Honor Magic Watch 2 को दो अलग-अलग मॉडल में उतारा गया है। इसके 46mm मॉडल की कीमत 12,999 रुपये है, जो चार्कोल ब्लैक कलर वेरिएंट के साथ है। वहीं, फ्लैक्स ब्राउन वेरिएंट को 14,999 रुपये में खरीद सकते हैं। इसके अलावा Honor Magic Watch 2 को 4mm मॉडल में भी उतारा गया है और इसकी कीमत 11,999 रुपये रखी गई है और ये ब्लैक वेरिएंट में है। वहीं गोल्ड वेरिएंट के लिए 14,999 रुपये खर्च करने होंगे। इन दोनों वॉच को आप किसी भी एंड्रॉयड स्मार्टफोन के साथ कनेक्ट कर सकते हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2sTX5l5
NEXT ARTICLE Next Post
PREVIOUS ARTICLE Previous Post
NEXT ARTICLE Next Post
PREVIOUS ARTICLE Previous Post
 

Delivered by FeedBurner