F Realme X2 Pro का सबसे सस्ता वेरिएंट जल्द होगा लॉन्च, जानिए कीमत
-->

24 December 2019

Realme X2 Pro का सबसे सस्ता वेरिएंट जल्द होगा लॉन्च, जानिए कीमत

नई दिल्ली: Realme X2 Pro का नया वेरिएंट जल्द ही भारत में पेश किया जाएगा। इस नए वेरिएंट को 6 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज में पेश किया जाएगा। कंपनी की कोशिश है कि इस फ्लैगशिप हैंडसेट को ज़्यादा से ज़्यादा ग्राहकों तक पहुंचाना। माना जा रहा है कि इस नए वेरिएंट की कीमत 27,999 रुपये हो सकती। हालांकि कंपनी की ओर से अभी तक उपलब्धता के बारे में कुछ नहीं बताया गया है। बता दें कि लॉन्चिंग के दौरान फोन को 8GB रैम व 128GB स्टोरेज वेरिएंट और 12GB रैम व 256GB स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया गया है और इसकी कीमत क्रमश: 29,999 रुपये और 33,999 रुपये रखी गयी है।

Realme X2 Pro Specifications

इस स्मार्टफोन में 6.5-इंच की FHD+ Super AMOLED डिस्प्ले है जिसमें 90Hz रिफ्रैश रेट पैनल दिया गया है। के साथ आती है। स्क्रिन की सुरक्षा के लिए दोनों तरफ Gorilla Glass 5 प्रोटेक्शन दिया गया है। फोन में ऑक्टा-कोर Snapdragon 855+ SoC का इस्तेमाल किया गया है। इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है जो 0.23 सेकंड में अनलॉक हो जाएगा। गेमिंग के लिए हैंडसेट में कूलिंग सिस्टम के साथ HyperBoost 2.0 फीचर दिया गया है। फोन Ocean Blue और Midnight Silver कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।

यह भी पढ़ें- 28 दिनों की वैधता के साथ Airtel ने 23 रुपये वाला स्मार्ट रीचार्ज किया लॉन्च

Realme X2 Pro Camera

Realme X2 Pro में फोटोग्राफी के लिए रियर में क्वॉड-कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें पहला Samsung GW1 सेंसर के साथ 64 मेगापिक्सल, दूसरा 20x hybrid zoom सपोर्ट के साथ 13 मेगापिक्सल, तीसरा wide-angle लेंस 8 मेगापिक्सल और चौथा माइक्रो लेंस कैमरा है। वहीं फ्रंट में सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। पावर के लिए Realme X2 Pro में 4,000mAh की बैटरी है, जो 50W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि स्मार्टफोन को 30 मिनट में 80 फीसदी फोन को चार्ज करेगा।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2MmM81M
NEXT ARTICLE Next Post
PREVIOUS ARTICLE Previous Post
NEXT ARTICLE Next Post
PREVIOUS ARTICLE Previous Post
 

Delivered by FeedBurner