F 17 दिसंबर को Realme XT 730G भारत में होगा लॉन्च, जानिए स्पेसिफिकेशन्स
-->

07 December 2019

17 दिसंबर को Realme XT 730G भारत में होगा लॉन्च, जानिए स्पेसिफिकेशन्स

नई दिल्ली: Realme अपने नए स्मार्टफोन Realme XT 730G को भारत में 17 दिसंबर को लॉन्च करने की तैयारी में है। इसकी जानकारी Realme ने एक मीडिया इनवाइट के जरिए दी है। बता दें कि रियलमी एक्सटी 730जी चीन में लॉन्च किए गए रियलमी एक्स2 का भारतीय वेरिएंट होगा। हैंडसेट के अलावा कंपनी अपने पहले ट्रू वायरलेस हैडफोन के साथ-साथ कुछ अन्य प्रॉडक्ट्स भी लॉन्च करेगी।

बता दें कि कंपनी के CEO Madhav Sheth ने ऐलान किया है कि Realme भारत में 5G स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली पहली कंपनी होगी। Realme XT 730G पिछले चीन में लॉन्च हुए Realme X2 का रीब्रांडेड वर्जन है। Realme X2 को कंपनी ने चीन में 6.4-inch S-AMOLED डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया गया है, जो ड्यूड्रॉप नॉच के साथ आती है। फोन का आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। फोन में 8nm Snapdragon 730G चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है जिसकी क्लॉक्ड स्पीड 2.2 GHz है। स्मार्टफोन Android 9 Pie OS पर बेस्ड ColorOS 6.1 पर रन करता है।

फोटोग्राफी के लिए Realme XT 730G में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है और रियर में क्वॉड कैमरा सेटअप है। इसमें पहला 64 मेगापिक्सल, दूसरा 8 मेगापिक्सल और तीसरा व चौथी 2+2 मेगापिक्सल का कैमरा है। पावर के लिए फोन में 4,000mAh बैटरी दी गयी है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें dual-SIM support, 4G VoLTE, Wi-Fi 802.11ac, Bluetooth 5.0, GPS, NFC, USB-C और 3.5mm audio jack जैसे फीचर्स हैं।

रियलमी एक्स2 की कीमत चीनी मार्केट में 1,599 चीनी युआन (करीब 15,900 रुपये) रखी गयी है जो 6 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की है। फोन का 8 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,899 चीनी युआन (करीब 18,900 रुपये) रखी गयी है। फोन पर्ल ब्लू और पर्ल व्हाइट रंग में मिलता है।

गौरतलब है कि हाल ही में रियलमी ने भारत में Realme X2 Pro को लॉन्च किया है जो 64MP कैमरे के साथ है। Realme X2 Pro स्मार्टफोन में 6.5-इंच की FHD+ Super AMOLED डिस्प्ले है जिसमें 90Hz रिफ्रैश रेट पैनल दिया गया है। के साथ आती है। स्क्रिन की सुरक्षा के लिए दोनों तरफ Gorilla Glass 5 प्रोटेक्शन दिया गया है। फोन में ऑक्टा-कोर Snapdragon 855+ SoC का इस्तेमाल किया गया है। इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है जो 0.23 सेकंड में अनलॉक हो जाएगा। गेमिंग के लिए हैंडसेट में कूलिंग सिस्टम के साथ HyperBoost 2.0 फीचर दिया गया है। फोन Ocean Blue और Midnight Silver कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2LvJ1nQ
NEXT ARTICLE Next Post
PREVIOUS ARTICLE Previous Post
NEXT ARTICLE Next Post
PREVIOUS ARTICLE Previous Post
 

Delivered by FeedBurner