F Samsung Galaxy M30s के दाम में कटौती, जानिए नई कीमत और मिलने वाले ऑफर्स
-->

15 November 2019

Samsung Galaxy M30s के दाम में कटौती, जानिए नई कीमत और मिलने वाले ऑफर्स

नई दिल्ली: Samsung Galaxy M30s खरीदने का खास मौका है। अमेजन पर इस स्मार्टफोन को 13,999 रुपये की कीमत में लिस्ट किया गया है। इस कीमत में 4GB रैम व 64GB स्टोरेज वेरिएंट मिलेगा। वहीं फोन के 6GB व 128GB स्टोरेज वेरिएंट को 16,999 रुपये में बेचा जा रहा है। सैमसंग गैलेक्सी एम30एस पर जबरदस्त ऑफर भी मिल रहा है। अगर ऑफर्स की बात करें तो 659 रुपये की बिना ब्याज वाली ईएमआई पर फोन को खरीद सकते हैं। इसके अलावा Galaxy M30s पर 10,500 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है। साथ ही एक साल की वारंटी भी कंपनी की तरह से दी जा रही है। वहीं HDFC बैंक के कार्ड से भुगतान करने पर 10 फीसदी की अतिरिक्त डिस्काउंट भी मिलेगा।

Samsung Galaxy M30s Specifications

स्मार्टफोन में 6.4-इंच फुल एचडी इनफिनिटी-U सुपर AMOLED डिस्प्ले है। इसमें HD कंटेंट प्लेबैक के लिए Widevine L1 का सपोर्ट दिया गया है। फोन एंड्रॉयड 9 पाई बेस्ड सैमसंग के One UI पर चलता है। स्मार्टफोन में ARM Mali G72 MP3 GPU के साथ नया ऑक्टा-कोर Exynos 9611 प्रोसेसर दिया गया है। फोन ओपल ब्लैक, सफायर ब्लू और पर्ल कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा। स्टोरेज बढ़ाने के लिए फोन में एसडी कार्ड का इस्तेमाल करके 512GB तक स्टोरेज को बढ़ा सकते हैं।

यह भी पढ़ें- क्वॉड कैमरा सेटअप के साथ Vivo S5 लॉन्च, जानिए कीमत व स्पेसिफिकेशन्स

Samsung Galaxy M30s Camera

फोटोग्राफी के लिए रियर ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया है। इसमें पहला 48 मेगापिक्सल, दूसरा 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड एंगल और तीसरा 5 मेगापिक्सल डेप्थ कैमरा मौजूद है। वहीं फ्रंट में सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। पावर के लिए 6,000MAH की बैटरी दी गयी है जो 15W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है और इसमें Type-C चार्ज दिया गया है।

[MORE_ADVERTISE1]

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2OgR9ZU
NEXT ARTICLE Next Post
PREVIOUS ARTICLE Previous Post
NEXT ARTICLE Next Post
PREVIOUS ARTICLE Previous Post
 

Delivered by FeedBurner