F कल Redmi Note 8 Pro की अगली सेल, जानिए ऑफर्स व कीमत
-->

05 November 2019

कल Redmi Note 8 Pro की अगली सेल, जानिए ऑफर्स व कीमत

नई दिल्ली: शाओमी के नए स्मार्टफोन Redmi Note 8 Pro को कल यानी 6 नवबंर को फ्लैश सेल में लगाया जाएगा। अगर ग्राहक फोन को खरीदना चाहते हैं तो अमेजन इंडिया और एमआई ऑनलाइन स्टोर से दोपहर 12 बजे खरीद सकते हैं। रेडमी नोट 8 प्रो के 6 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 14,999 रुपये, 6 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 15,999 रुपये और 8 जीबी रैम व 128 स्टोरेज मॉडल की कीमत 17,999 रुपये रखी गयी है।

Redmi Note 8 Pro Specifications

इसमें 6.53 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दी गयी है, जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2340 पिक्सल है। फोन में मीडियाटेक का हीलियो G90T प्रोसेसर का इस्तेमाल है और एंड्रॉयड पाई 9.0 आधारित MIUI 10 पर काम करता है। फोन में 8 जीबी रैम है और कूलिंग के लिए लिक्विड कूलिंग सपोर्ट मिलेगा। इस फोन को खास करके गेंम खेलने के लिए तैयार किया गया है।

यह भी पढ़ें- आज Redmi Note 8 बिक्री के लिए उपलब्ध, Airtel यूजर्स को मिलेगा डबल डेटा

Redmi Note 8 Pro Camera

ये कंपनी का पहला 64 मेगापिक्सल कैमरे वाला हैंडसेट है। इसके रियर में चार रियर कैमरे हैं जिनमें पहला 64 मेगापिक्सल, दूसरा 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल और तीसरा व चौथा 2-2 मेगापिक्सल वाले कैमरे हैं। वहीं सेल्फी के लिए 20 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। पावर के लिए 4500mAh की बैटरी दी गयी है, जो 18 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें यूएसबी टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट मिलेगा। ऑडियो के लिए 3.5एमएम का हेडफोन जैक और रिमोट के लिए IR ब्लास्टर का भी सपोर्ट है।

[MORE_ADVERTISE1]

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2pGoIfK
NEXT ARTICLE Next Post
PREVIOUS ARTICLE Previous Post
NEXT ARTICLE Next Post
PREVIOUS ARTICLE Previous Post
 

Delivered by FeedBurner