F आज Infinix S5 Lite भारत में किया जाएगा लॉन्च, जानिए कीमत व फीचर्स
-->

15 November 2019

आज Infinix S5 Lite भारत में किया जाएगा लॉन्च, जानिए कीमत व फीचर्स

नई दिल्ली: Infinix S5 Lite आज भारत में दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा। इसका लाइव इवेंट फ्लिपकार्ट पर देख सकते है। ये स्मार्टफोन Infinix S5 का अपग्रेड वर्जन है। कंपनी अपने इस स्मार्टफोन को 7,999 रुपये में बेचेगी। Infinix S5 Lite के सेल का आयोजन भी सबसे पहले फ्लिपकार्ट पर किया जाएगा है।

Infinix S5 Lite Specifications

इस स्मार्टफोन को 6.6-इंच HD+ रिजॉल्यूशन डिस्प्ले के साथ पेश किया जाएगा। स्मार्टफोन में ऑक्टा कोर मीडियाटेक हिल्यो पी22 चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है। इसके अलावा फोन एंड्रॉइड 9 पाई बेस्ड XOS 5.5 पर काम करता है। स्मार्टफोन में 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी जाएगी, जिसे जरूरत पड़ने पर एसडी कार्ड की मदद से 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें- Jio के इन 9 प्लान में हर दिन 2GB डेटा और फ्री कॉलिंग की मिलती है सुविधा

Infinix S5 Lite में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा रहा है। इसमें पहला f/2.0 अपर्चर के साथ 16-मेगापिक्सल का, दूसरा 2-मेगापिक्सल का और तीसरा QVGA कैमरा है। फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16-मेगापिक्सल का कैमरा दिया जाएगा। इसके अलावा कैमरे के साथ AR Emoji, Bokeh Mode, AI scene detection जैसे बेहतरी फीचर्स दिए गए हैं। पावर के लिए 4000एमएएच की बैटरी दी गयी है।

बता दें कि Infinix S5 में 6.6 इंच का एचडी प्लस 2.5 D कर्व्ड ग्लास डिस्प्ले दिया गया है जिसका रेज्यूलेशन (720 x 1600) पिक्सल का है। ये हैंडसेट पंच Hole डिस्प्ले के साथ है और इसमें 2.0 GHz ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हिलियो P22 प्रोसेसर है। यह फोन 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट के साथ आता है, जरूरत पड़ने पर यूजर्स इसके मौजूदा स्टोरेज को माइक्रोसडी कार्ड के जरिए 256 जीबी तक बढ़ा सकते हैं। फोन एंड्रॉयड 9 पाई पर रन करता है।

[MORE_ADVERTISE1]

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/34VQNPc
NEXT ARTICLE Next Post
PREVIOUS ARTICLE Previous Post
NEXT ARTICLE Next Post
PREVIOUS ARTICLE Previous Post
 

Delivered by FeedBurner