F Helio P65 SoC के साथ Vivo Y19 भारत में लॉन्च, जानिए कीमत व फीचर्स
-->

18 November 2019

Helio P65 SoC के साथ Vivo Y19 भारत में लॉन्च, जानिए कीमत व फीचर्स

नई दिल्ली: वीवो ने अपने नए स्मार्टफोन Vivo Y19 को भारत में लॉन्च कर दिया है। इससे पहले हैंडसेट को थाइलैंड में लॉन्च किया जा चुका है। इस स्मार्टफोन मीडियाटेक हीलियो पी65 प्रोसेसर, तीन रियर कैमरा, वाटरड्रॉप नॉच, रियर फिंगरप्रिंट सेंसर और ग्रेडिएंट बैक पैनल फिनिश के साथ आता है। भारत में वीवो वाई19 की कीमत 13,990 रुपये रखी गयी है। इस कीमत में 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलेगा। Vivo Y19 ऑफलाइन रिटेलर पर बिक्री के लिए उपलब्ध है, लेकिन ई-कॉमर्स साइट Amazon, Flipkart, Paytm और Tata Cliq पर फोन की बिक्री 20 नवंबर से शुरू होगी। इस स्मार्टफोन को मैगनेटिक ब्लैक और स्प्रिंग व्हाइट कलर ऑप्शन के साथ बेचा जाएगा।

यह भी पढ़ें- 210 दिनों की वैधता के साथ BSNL ने नया प्लान किया लॉन्च, हर दिन 2GB डेटा व अनलिमिटेड कॉलिंग का मिलेगा लाभ

Vivo Y19 specifications

वीवो वाई19 में 6.53 इंच का फुल-एचडी+ डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल्यूशन (1080 x 2340 पिक्सल) है और इसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 90.3 प्रतिशत है। स्मार्टफोन एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित फनटच ओएस 9 पर रन करता है। स्मार्टफोन की स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए मीडियाटेक हीलियो पी65 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। फोन डुअल सिम को सपोर्ट करता है और इसमें फेस अनलॉक फीचर भी दिया गया है। कंपनी ने फोन को सिर्फ 6 जीबी तक रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया है।

फोटोग्राफी के लिए Vivo Y19 के रियर में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें पहला अपर्चर एफ/ 1.78 के साथ 16 मेगापिक्सल, दूसरा अपर्चर एफ/ 2.2 के साथ 8 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल और तीसरा 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर कैमरा है। वहीं सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन के रियर हिस्से में फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है। पावर के लिए 5,000 एमएएच की बैटरी है जो 18 वॉट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। हैंडसेट में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट के बजाय चार्जिंग और फाइल ट्रांसफर के लिए माइक्रो-यूएसबी पोर्ट दिया गया है।

[MORE_ADVERTISE1]

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2CROqkz
NEXT ARTICLE Next Post
PREVIOUS ARTICLE Previous Post
NEXT ARTICLE Next Post
PREVIOUS ARTICLE Previous Post
 

Delivered by FeedBurner