F JioPhone Diwali Gift 2019: महज 699 रुपये में बेचा जा रहा है जियो फोन
-->

05 October 2019

JioPhone Diwali Gift 2019: महज 699 रुपये में बेचा जा रहा है जियो फोन

नई दिल्ली: रिलायंस जियो ने दीवाली पर अपने यूजर्स को गिफ्ट देना शुरू कर दिया है। जियो ने ग्राहकों के लिए एक खास ऑफर पेश किया है, जिसका नाम 'जियोफोन दिवाली 2019 ऑफर’ ( JioPhone Diwali Gift 2019 ) है। इसके तहत त्यौहारी सीजन में आप जियो फोन महज 699 रुपये में खरीद सकते है, जबकि इसकी असल कीमत 1,500 रुपये है। यानी कंपनी की तरफ इस फोन को 50 फीसदी का डिस्काउंट ऑफर दिया जा रहा है। इतना ही नहीं फोन के साथ कंपनी की तरफ से 700 रुपए का डाटा बेनिफिट भी मिलेगा। इसका लाभ पहले के 7 रिचार्ज पर जियो की ओर से 99 रुपए के अतिरिक्त डेटा के तौर पर मिलेगा। इसका लाभ ग्राहक 4 अक्टूबर से उठा सकते हैं।

JioPhone स्पेसिफिकेशन्स

इस 4G फीचर फोन में 2.4इंच की QVGA डिस्प्ले दी गई है और फोन KaiOS पर चलता है और इसमें 512MB रैम दिया गया है। फोन में इंटरनल मेमोरी 4GB दी गयी है जिसे माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। बता दें कि इसमें वॉट्सऐप, फेसबुक और यूट्यूब का सपोर्ट दिया गया है। फोन में फोटोग्राफी के लिए 2 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जबकि 0.3 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। पावर के लिए 2,000mAh की बैटरी दी गयी है। जियो फोन 22 भारतीय भाषाओं और गूगल असिस्टेंट को भी सपॉर्ट करता है।

जियो फोन के प्लान की कीमत 49 रुपये, 99 रुपये और 153 रुपये है। इन सभी प्लान की वैलिडिटी 28 दिन है। 49 रुपये के रिचार्ज प्लान में यूजर्स को हर दिन 50SMS के साथ 1GB डेटा मिलेगा। वहीं, 99 रुपये के प्लान में 300SMS के साथ 14GB डेटा मिलेगा। जबकि 153 रुपये वाले रिचार्ज प्लान में यूजर को अनलिमिटेड SMS के साथ 42GB डेटा मिलेगा। इन प्लान में फ्री वॉइस कॉलिंग भी मिलेगी। इस प्लान का लाभ दोनों जियो फोन के यूजर्स उठा सकते हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2APhzvn
NEXT ARTICLE Next Post
PREVIOUS ARTICLE Previous Post
NEXT ARTICLE Next Post
PREVIOUS ARTICLE Previous Post
 

Delivered by FeedBurner